उन्नाव।सफीपुर : प्रशासन ने फसल क्षति का आकलन शुक्रवार को एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने राजस्व टीम के साथ इब्राहिमाबाद, नीबीगाड़ा, हमजापुर और जमालनगर में खेतों का निरीक्षण कर फसलों को हुए नुकसान का सत्यापन किया।
एसडीएम ने ग्राम प्रधानों और प्रभावित किसानों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली। किसानों ने धान समेत अन्य फसलों के नुकसान की बात बताई। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को निष्पक्ष आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
