मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट; इन देशों की यात्रा पर दी सावधानी बरतने की सलाह

वॉशिंगटन: सऊदी अरब और यमन के हूती मिलिशिया के बीच हालिया सैन्य टकराव के बीच अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद और वहां यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने अचानक तनाव बढ़ने की आशंका जताते हुए नागरिकों से मिडिल ईस्ट में और इस क्षेत्र से होकर यात्रा करने के फैसले पर गंभीरता से दोबारा विचार करने को कहा है। साथ ही उड़ानें रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा में दूसरी तरह की रुकावटों की संभावना को लेकर भी…

Read More

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना रियायती रिफिल में आ सकती है दिक्कत

नई दिल्ली: अगर आप घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ लेते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य किया जा रहा है। यानी रियायती दर पर सिलेंडर बुक कराने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा होना जरूरी होगा। सरकार के मुताबिक, इस व्यवस्था का उद्देश्य डुप्लीकेट कनेक्शन खत्म करना, सब्सिडी के गलत इस्तेमाल को रोकना और लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचाना है। करीब 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं का सत्यापन पूरा…

Read More

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल की जरूरत, 37 लाख से ज्यादा अपील लंबित; सुप्रीम कोर्ट में ECI का हलफनामा

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया है। आयोग ने बताया कि SIR के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने से जुड़ी 38 लाख से ज्यादा अपीलें दाखिल हुई हैं। इनमें से 37 लाख से अधिक मामले अभी लंबित हैं। आयोग ने इन अपीलों के तेजी से निपटारे के लिए राज्य में कुल 42 अपीलीय ट्रिब्यूनल की जरूरत बताई है। फिलहाल 19 ट्रिब्यूनल इन मामलों पर सुनवाई कर रहे हैं।…

Read More

Southern Railway Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा में 17 पद

चेन्नई: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), दक्षिणी रेलवे, चेन्नई ने स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत दक्षिणी रेलवे और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में सातवें वेतन आयोग के लेवल-1 और लेवल-2 के कुल 17 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 सुबह 9 बजे से शुरू होगी और उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के तहत लेवल-1…

Read More

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक, ऑस्ट्रेलिया के कानून की टिम कुक ने की तारीफ; कई देश भी बना रहे सख्त नियम

नई दिल्ली: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर दुनिया के कई देशों में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सख्त नियम बनाए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने वाला कानून लागू किया है। अब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा है कि एप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने इस कदम को दुनिया के लिए एक मिसाल बताया है। ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर 2025 में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल…

Read More

iPhone 18 Pro: फ्लाइट-वीजा का खर्च निकालकर भी हजारों की बचत, दुबई से फोन खरीदना भारतीयों को क्यों पड़ रहा सस्ता?

नई दिल्ली: Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है। नए आईफोन को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बिक्री शुरू होने के कुछ ही समय में कई स्टोर्स पर शुरुआती स्टॉक खत्म हो गया। इस बीच भारत और दुबई में आईफोन की कीमतों का बड़ा अंतर भी चर्चा में है। कीमत में अंतर इतना है कि कुछ भारतीय खरीदार फ्लाइट और वीजा का खर्च जोड़ने के बाद भी दुबई से आईफोन खरीदना फायदे…

Read More

एशियन गेम्स 2026 में भारत का धमाकेदार आगाज, हॉकी में उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा; दीपिका ने दागे 8 गोल

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने रविवार को शानदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में दीपिका ने अकेले 8 गोल दागकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, भारतीय महिला शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का पदक खाता खोला। भारतीय महिला हॉकी टीम ने मुकाबले की शुरुआत से ही उज्बेकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। छठे मिनट में ललरेमसियामी ने भारत के लिए…

Read More

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू का एनकाउंटर, यूपी एटीएस की कार्रवाई में TPC कमांडर ढेर

वाराणसी: यूपी एटीएस ने वाराणसी में 30 लाख रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया है। बृजेश गंझू को झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर बताया जाता था। एटीएस ने मौके से दो पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। कौन था बृजेश गंझू? 46 वर्षीय बृजेश गंझू झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उस पर ट्रांसपोर्टरों, कोयला खनन कंपनियों और ठेकेदारों से वसूली करने के आरोप थे। झारखंड…

Read More

लालबाग गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से 8 साल की बच्ची समेत दो की मौत; चार घायल

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लालबाग इलाके में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गणपति पंडाल के पास बिजली का करंट लगने से आठ साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस, दमकल, बीईएसटी और नागरिक वार्ड के कर्मचारियों को भेजा गया। तड़के 2:20 बजे हुआ हादसा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना कालाचौकी में दत्ताराम लाड मार्ग स्थित कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास तड़के करीब 2:20 बजे हुई।…

Read More

एशियन गेम्स में भारत का धमाकेदार आगाज, शूटिंग में इलावेनिल-विदर्शा-सोनम ने जीता पहला मेडल; हॉकी टीम ने 19-0 से मचाया कहर

नई दिल्ली: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन, विदर्शा विनोद और सोनम मस्कर की भारतीय टीम ने कुल 1898.0 अंक हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय तिकड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला मेडल दिलाया। भारत के लिए यह पदक शूटिंग में आया, जहां तीनों निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोनम और इलावेनिल ने व्यक्तिगत फाइनल में बनाई जगह सोनम मस्कर और इलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वहीं,…

Read More