उत्तर प्रदेश झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार द्वारा आरटीसी बैरक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गोपनीय, सहायक लिपिक एवं सहायक लेखा के पदों पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने हेतु रुके चयनित अभ्यर्थियों के रुकने, रहने एवं भोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भा दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक लाइन श अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह, क्षेत्राधिकारी महिला अपराध आसमा वकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
