एशियन गेम्स में यूपी के बेटों का जलवा! मेरठ के जय कुमार ने जीता सिल्वर, बुलंदशहर के मैराज खान ने शूटिंग में कांस्य पर साधा निशाना

मेरठ/बुलंदशहर: एशियन गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। मेरठ के धावक जय कुमार ने मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम के साथ रजत पदक जीता, जबकि बुलंदशहर के मैराज खान ने शूटिंग में कांस्य पदक अपने नाम किया। गुरुवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए पदकों के लिहाज से खास रहा, जिसमें निशानेबाजी, रिले और वुशू में देश को सफलता मिली। हीट में ही जय कुमार ने दिखा दी थी रफ्तार मेरठ के 400 मीटर धावक जय कुमार ने एशियाई खेलों में भारतीय…

Read More

Asian Games 2026: हिमांशु ढिल्लों ने जीता सिल्वर, रुद्रांक्ष पाटिल के नाम ब्रॉन्ज; एक ही इवेंट में भारत ने पहली बार रचा ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को 10 मीटर एयर राइफल पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने रजत पदक जीता, जबकि रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इन दोनों पदकों के साथ भारत ने एशियाई खेलों में पहली बार एक ही स्पर्धा में दो पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की। गोल्ड के लिए चीन के निशानेबाज को दी कड़ी टक्कर फाइनल मुकाबले में हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने चीन के लिहाओ शेन को कड़ी चुनौती दी। शेन…

Read More

एशियन गेम्स 2026 में भारत का धमाकेदार आगाज, हॉकी में उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा; दीपिका ने दागे 8 गोल

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने रविवार को शानदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में दीपिका ने अकेले 8 गोल दागकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, भारतीय महिला शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का पदक खाता खोला। भारतीय महिला हॉकी टीम ने मुकाबले की शुरुआत से ही उज्बेकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। छठे मिनट में ललरेमसियामी ने भारत के लिए…

Read More

एशियन गेम्स में भारत का धमाकेदार आगाज, शूटिंग में इलावेनिल-विदर्शा-सोनम ने जीता पहला मेडल; हॉकी टीम ने 19-0 से मचाया कहर

नई दिल्ली: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन, विदर्शा विनोद और सोनम मस्कर की भारतीय टीम ने कुल 1898.0 अंक हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय तिकड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला मेडल दिलाया। भारत के लिए यह पदक शूटिंग में आया, जहां तीनों निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोनम और इलावेनिल ने व्यक्तिगत फाइनल में बनाई जगह सोनम मस्कर और इलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वहीं,…

Read More