नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अहम बहस देखने को मिली। अदालत ने चयन समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने के फैसले पर केंद्र सरकार से सवाल पूछे। वहीं केंद्र ने जवाब देते हुए कहा कि संसद के विधायी फैसलों पर इस तरह सवाल उठाना उचित नहीं है। मामले में अदालत ने केंद्र की उस मांग पर फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिसमें याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजने का अनुरोध किया गया…
Read MoreDay: July 31, 2026
‘माफिया मिट्टी में मिल चुके, अब उन्हें संरक्षण देने वालों की बारी’, मुख्तार के गढ़ में सीएम योगी का बड़ा हमला
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में आयोजित जनसभा से अपराध, माफिया और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने माफिया को मिट्टी में मिलाने का अपना संकल्प पूरा कर दिया है और अब अपराधियों या माफिया का साथ देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए गाजीपुर के सांसद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ जनप्रतिनिधियों को विकास से कोई सरोकार नहीं है। 692 करोड़ रुपये की…
Read MoreUP Weather Today: 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, 2 अगस्त से यूपी में फिर होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन मौसम विभाग ने जल्द ही बारिश की वापसी के संकेत दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता सीमित रहेगी। इसके बाद 2 अगस्त से दो दिनों तक कई इलाकों में बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटे तक सीमित रहेगी मानसूनी गतिविधियां मौसम विभाग…
Read More8.99 लाख में मिलेगा अपना घर! एलडीए ने लॉन्च की बड़ी हाउसिंग योजना, 2504 फ्लैटों की कीमत तय, जल्द शुरू होगी बुकिंग
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घर खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपनी तीन प्रमुख आवासीय परियोजनाओं में बनने वाले 2504 फ्लैटों की कीमतें तय कर दी हैं। इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि सबसे महंगा फ्लैट 94.92 लाख रुपये का होगा। प्राधिकरण ने संकेत दिए हैं कि इन आवासों की बुकिंग प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न, मध्यम और उच्च आय वर्ग के लोगों…
Read Moreदो पत्नियों के बीच ‘तीन-तीन दिन’ का पंचायत फॉर्मूला एक हफ्ते में ही टूटा, छोटी पत्नी घर छोड़कर चली गई
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दो पत्नियों के साथ पति के रहने को लेकर पंचायत का चर्चित फैसला महज एक सप्ताह भी नहीं टिक सका। पंचायत ने विवाद सुलझाने के लिए पति को दोनों पत्नियों के साथ तीन-तीन दिन रहने और सातवें दिन अपनी इच्छा से किसी एक के साथ रहने का फैसला सुनाया था। अब छोटी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। वह अपनी छोटी बेटी को साथ ले गई, जबकि बड़ी बेटी को रास्ते में छोड़ देने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले में पुलिस…
Read Moreशादी के एक महीने बाद मायके आई नवविवाहिता की दिनदहाड़े हत्या, एकतरफा प्यार या जमीन विवाद? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक नवविवाहिता की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता शादी के बाद पहली बार मायके आई थी। पुलिस का प्रारंभिक दावा है कि घटना के पीछे एकतरफा प्रेम प्रसंग की आशंका है, जबकि मृतका के परिजनों ने जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घर के बाहर बैठी थी, तभी हुआ हमला घटना गोला कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर…
Read Moreरात में सोने से पहले 2 कीवी खाने से मिल सकते हैं कई फायदे! डॉक्टर ने बताया कैसे सुधर सकती है नींद और पाचन
नई दिल्ली: अगर आपको रात में देर तक नींद नहीं आती या सुबह उठने के बाद भी थकान महसूस होती है, तो आपकी रात की दिनचर्या में एक छोटा-सा बदलाव फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सोने से पहले दो कीवी का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी लाभ मिल सकता है। विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कीवी को पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है। नींद की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मिल सकती है मदद…
Read Moreसावन में क्या नहीं खाना चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए जरूरी परहेज, जानें किन चीजों से बनानी चाहिए दूरी
नई दिल्ली: सावन का महीना धार्मिक दृष्टि से जितना महत्वपूर्ण माना जाता है, स्वास्थ्य के लिहाज से भी उतना ही संवेदनशील माना जाता है। लगातार बारिश, बढ़ी हुई नमी और मौसम में बदलाव के कारण इस दौरान संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और पाचन शक्ति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में खानपान में विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. चंचल शर्मा ने सावन के दौरान किन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए और…
Read Moreश्रावण पुत्रदा एकादशी 2026 कब है? नोट कर लें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व
नई दिल्ली: सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है। इस पूरे माह में भगवान शिव की आराधना के साथ कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है श्रावण शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी, जिसे पवित्रोपना एकादशी और पवित्र एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और विधि-विधान से करने पर संतान सुख की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कब रखा जाएगा श्रावण पुत्रदा एकादशी…
Read Moreहोर्मुज संकट पर हाई अलर्ट! पीएम मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, पेट्रोलियम, खाद और भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर दिए अहम निर्देश
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े हालात को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। संभावित वैश्विक प्रभावों का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, उर्वरक उपलब्धता, भारतीय नाविकों की सुरक्षा और निर्यात पर पड़ने वाले संभावित असर सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में आम नागरिकों और किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। भारतीय…
Read More