उन्नाव।में समस्त थानों के महिला हेल्पडेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त थाना अजगैन से 07, महिला थाना, थाना मौरावां, थाना कोतवाली सदर, थाना पुरवा से 02-02, थाना औरास, थाना सोहरामऊ, थाना माखी व थाना आसीवन से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।
उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र समिति तथा पुलिस टीम में प्र0नि0 महिला थाना रेखा सिंह, प्र0नि0 महिला हेल्पडेस्क संतोष कुमारी व महिला आरक्षीगण प्रियंका मिश्रा, आकांक्षा सेंगर, अंजली कुशवाहा, आकांक्षा, रूबी राव, अंजली आर्य, राजनन्दनी, वासवी सेंगर, प्राची, नीतू, तरुन रानी, नीतू, नक्की चौहान, मीनू का विशेष योगदान रहा।
