अभिलेखों के सुचारू सुदृढ़ स्थिति का जायजा

उन्नाव।प्रदीप कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर द्वारा थाना बिहार पर नियुक्त समस्त विवेचकगणों का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान विवेचनाओं की समीक्षा कर संबंधित विवेचकों को विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी द्वारा थाने के अभिलेखों के सुचारू संधारण एवं अद्यतन स्थिति का जायजा लेने हेतु जी.डी. (जनरल डायरी), अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर/गुंडा रजिस्टर, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन रजिस्टर तथा संपूर्ण समाधान दिवस/जनसुनवाई रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा पुलिस कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts