मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गिरफ्तार……..

झांसी।थाना रक्सा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गयाघटना का थाना रक्सा पर प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि अभियुक्त द्वारा रात्रि के समय वादिया, जो अनुसूचित जाति की महिला हैं, के घर में घुसकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया तथा हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। उक्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर थाना रक्सा पर मु0अ0सं0-195/2026 धारा 70(1),332(बी),115(2),351(3) बीएनएस एवं धारा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सिमरन सिंह के नेतृत्व में
थाना रक्सा पुलिस द्वारा अभियोग में नामित/वाँछित अभियुक्त नारायण सिंह राजपूत पुत्र रामकिशन राजपूत नि0 थाना रक्सा के पीछे कस्बा व थाना-रक्सा, जिला-झाँसी उम्र 53 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर शिव मन्दिर के पास कस्बा व थाना रक्सा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related posts