
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने चिंता जताई है और पाकिस्तान को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा:
“नागरिकों पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और यह पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है।”
UN के बयान से पाकिस्तान की सरकार और सेना पर अंतरराष्ट्रीय दबाव और बढ़ गया है।
जम्मू और चंडीगढ़ में बिजली बहाल
भारत द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।
-
जम्मू और चंडीगढ़ में बिजली आपूर्ति बहाल की गई है।
-
हेल्पलाइन और इमरजेंसी सेवाएं भी सक्रिय हो गई हैं।
क्या कहता है अंतरराष्ट्रीय समुदाय?
UN के साथ-साथ इटली, फ्रांस और जापान जैसे कई देशों ने भी भारत की संयमित और लक्षित कार्रवाई की सराहना की है। पाकिस्तान से यह अपेक्षा की जा रही है कि वह आतंकवाद का समर्थन बंद करे।
भारत की सैन्य प्रतिक्रिया ने जहां आतंक के अड्डों को खत्म किया, वहीं UN की फटकार ने पाकिस्तान को कूटनीतिक मोर्चे पर भी घेर लिया है। अब देखना यह है कि क्या पाकिस्तान इस वैश्विक चेतावनी से सबक लेता है या फिर फिर वही पुराना राग अलापेगा।