अब क्यूबा पर नजर—ट्रंप का इशारा या नई जंग की शुरुआत?

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

दुनिया अभी ईरान-अमेरिका तनाव से उबर भी नहीं पाई… और नया टारगेट सामने आ गया। Donald Trump ने मंच से जो कहा, उसने पूरी ग्लोबल पॉलिटिक्स को हिला दिया—“अब क्यूबा की बारी है।”
और बस… एक लाइन ने सवाल खड़ा कर दिया—क्या दुनिया फिर से Cold War जैसे मोड़ पर जा रही है?

यह बयान सिर्फ भाषण नहीं… एक संभावित टकराव की ट्रेलर है।

“क्यूबा पर ट्रंप का ऐलान—इशारा या चेतावनी?”

रैली में ट्रंप ने दावा किया— “क्यूबा के लोग 70 साल से हमारा इंतजार कर रहे हैं… अब हम उनकी मदद करेंगे।”

यह ‘मदद’ शब्द जितना सॉफ्ट लगता है… उसका मतलब उतना ही खतरनाक हो सकता है। Cuba—एक ऐसा देश जो दशकों से अमेरिकी पॉलिसी का केंद्र रहा है। अब अगर वहां ‘सैन्य दखल’ की बात होती है… तो यह सिर्फ एक देश का मामला नहीं रहेगा।

मजे की बात ये है की “अमेरिका जब ‘मदद’ कहता है… दुनिया अक्सर ‘हस्तक्षेप’ पढ़ती है।”

ईरान से टकराव के बीच नया मोर्चा

ट्रंप के बयान का टाइमिंग सबसे बड़ा सवाल है। एक तरफ Iran के साथ तनाव चरम पर है— होर्मुज स्ट्रेट पर टकराव। आर्थिक नाकाबंदी और लगातार बयानबाजी। दूसरी तरफ अब क्यूबा की एंट्री। मतलब साफ है अमेरिका एक साथ कई geopolitical fronts खोल रहा है।

“जब एक सुपरपावर कई मोर्चे खोलता है… तो दुनिया instability के सबसे खतरनाक फेज में पहुंच जाती है।”

ईरान का पलटवार—‘ट्रंप झूठ बोल रहे हैं’

Mohammad Bagher Ghalibaf ने ट्रंप के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा—“होर्मुज तब तक नहीं खुलेगा, जब तक नाकाबंदी खत्म नहीं होती” और अगर खुला भी, तो ईरान की शर्तों पर यह सीधा message है— ईरान पीछे हटने वाला नहीं।

Strait of Hormuz दुनिया के सबसे अहम oil routes में से एक है। यहां कोई भी टकराव global economy को हिला सकता है। “होर्मुज सिर्फ पानी का रास्ता नहीं… यह दुनिया की अर्थव्यवस्था की नाड़ी है।”

10 युद्ध रोकने का दावा—सच या narrative?

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने 10 युद्ध रुकवा दिए जिसमें Israel और Lebanon के बीच हालिया तनाव भी शामिल है।

लेकिन सवाल यह है— क्या यह ground reality है या political branding? क्योंकि हर conflict का अपना complex dynamic होता है… और कोई एक नेता उसे ‘रोक’ दे—यह कहानी थोड़ी आसान लगती है।

क्यूबा—इतिहास दोहराने की तैयारी?

Cuba और अमेरिका के रिश्ते हमेशा से volatile रहे हैं— Cold War का दौर, Bay of Pigs invasion, दशकों की economic blockade

अब ट्रंप का बयान उसी history को फिर से जगा रहा है। अगर अमेरिका वाकई intervention करता है तो यह सिर्फ regional issue नहीं रहेगा— यह global power struggle बन जाएगा। “इतिहास जब दोहराया जाता है… तो अक्सर और ज्यादा खतरनाक बन जाता है।”

दुनिया के लिए बड़ा खतरा—क्या आने वाला है?

अब तस्वीर साफ होती जा रही है— Middle East में तनाव, Caribbean में संभावित दखल, और global powers की नजरें इस पूरे खेल पर चीन, रूस जैसे देश इस स्थिति को कैसे देखते हैं— यह भी आने वाले दिनों में तय करेगा कि मामला कितना बढ़ेगा।

ट्रंप का क्यूबा वाला बयान सिर्फ एक speech नहीं… यह आने वाले geopolitical storm का संकेत हो सकता है। अगर यह सिर्फ rhetoric है— तो यह dangerous messaging है। और अगर यह action में बदला— तो दुनिया एक नए conflict zone की ओर बढ़ रही है।

“जब नेता ‘नई सुबह’ की बात करते हैं… तो कई बार वह सुबह नहीं, तूफान लेकर आती है।”

ईरान पर टकराव के बीच ट्रंप का दावा—शी जिनपिंग ने मान ली बात!

Related posts

Leave a Comment