नई दिल्ली: अगर आप स्पोर्टी लुक और दमदार फीचर्स वाली Hyundai Creta N Line के ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो फाइनेंस प्लान को समझना आपके लिए जरूरी है। दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद इस एसयूवी पर हर महीने कितनी ईएमआई देनी होगी और कुल मिलाकर कार कितनी महंगी पड़ेगी, आइए जानते हैं।
ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत कितनी है?
Hyundai Creta N Line के N8 ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 17.83 लाख रुपये है। दिल्ली में खरीदने पर रजिस्ट्रेशन शुल्क, बीमा और अन्य शुल्क जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 20.57 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
ऑन-रोड कीमत में करीब 1.78 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क, लगभग 78 हजार रुपये बीमा और करीब 18 हजार रुपये टीसीएस शुल्क शामिल हैं।
2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद कितना लोन लेना होगा?
यदि ग्राहक 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करता है, तो शेष राशि के लिए लगभग 18.57 लाख रुपये का वाहन ऋण लेना होगा। आमतौर पर बैंक एक्स-शोरूम कीमत के आधार पर फाइनेंस उपलब्ध कराते हैं।
हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
मान लीजिए बैंक 18.57 लाख रुपये का ऋण 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 7 वर्ष की अवधि के लिए मंजूर करता है। ऐसी स्थिति में खरीदार को अगले 84 महीनों तक करीब 29,886 रुपये मासिक ईएमआई चुकानी होगी।
कुल कितना ब्याज देना पड़ेगा?
सात साल की अवधि में 29,886 रुपये की मासिक ईएमआई के आधार पर ग्राहक लगभग 6.52 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुकाएगा। यानी वाहन की एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज को जोड़ने पर कुल खर्च करीब 27.10 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
किन गाड़ियों से है मुकाबला?
मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta N Line का मुकाबला कई लोकप्रिय मॉडलों से होता है। इस श्रेणी में यह वाहन MG Hector, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Mahindra Scorpio जैसी एसयूवी को चुनौती देता है।
