यूपी से मानसून की विदाई, 37 जिलों में सामान्य से कम बारिश; अब बढ़ेगी गर्मी, रात में महसूस होगी ठंडक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है और इसके साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर भी थम गया है। इस बार राज्य में कुल मिलाकर सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, लेकिन 37 जिलों में वर्षा सामान्य से कम रही। बारिश की कमी वाले क्षेत्रों में खरीफ फसलों पर भी इसका असर देखने को मिला है। मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के बाद अब प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। दिन के समय धूप निकलने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी…

Read More

UP Weather: पांच दिन में 11 डिग्री चढ़ा यूपी का पारा, बारिश के बाद फिर उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश से मिली राहत के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। महज पांच दिनों में तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। शनिवार को जहां तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश थमने के बाद तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी और बढ़ सकती है। पिछले…

Read More

UP Weather: बारिश के बाद फिर बदला यूपी का मौसम, तेज धूप से चढ़ा पारा; आज से उमस करेगी परेशान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे तथा बागपत-मेरठ मार्ग पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया और तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ गया। अब अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार कम हैं और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मंगलवार को सुबह का मौसम ठंडा और नम…

Read More

Weather Alert: मानसून की विदाई से पहले कई राज्यों में बारिश का तांडव, UP-बिहार से पहाड़ों तक तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: मानसून अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर को करीब 15 राज्यों में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान अचानक बाढ़ का खतरा…

Read More

UP Weather: यूपी में फिर बढ़ी गर्मी और उमस, आज कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार; बदलेगा मौसम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। गुरुवार को कई इलाकों में सुबह से मौसम का मिजाज बदलता रहा। कहीं रिमझिम बारिश हुई तो कुछ देर बाद तेज धूप निकल आई। बारिश के बाद निकली धूप और बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, शाम को ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। सुबह…

Read More

यूपी में 29 अगस्त के बाद थमेगी बारिश! मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम, रात के तापमान में भी गिरावट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश को लेकर अब बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 29 अगस्त के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में व्यापक कमी आने की संभावना है। इससे अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क हो सकता है, हालांकि तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रह सकती है। इससे पहले आज और कल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश के चलते कई इलाकों में रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 29…

Read More

यूपी में बारिश के अलर्ट के बीच 3.8 डिग्री चढ़ा तापमान, उमस से बेहाल हुए लोग; 27 अगस्त तक बरसेंगे बादल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पश्चिमी यूपी में शनिवार सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में बारिश कम होने से उमस भरी गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी यूपी में 3.8 डिग्री बढ़ा पारा पूर्वी यूपी में 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज…

Read More

यूपी में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश का अलर्ट; पश्चिम को उमस से राहत, पूर्वी यूपी में बाढ़ का खतरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश से पश्चिमी यूपी के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में नदियों के उफान के चलते बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पश्चिमी यूपी में इन दिनों सुबह और रात के समय…

Read More

UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार; लखनऊ-कानपुर समेत 45 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब फिर सक्रिय होने जा रहा है। शुक्रवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे पश्चिमी जिलों तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ और कानपुर समेत 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। चार दिनों तक बारिश का दौर रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से 17…

Read More

UP Weather 8 August: पूर्वी यूपी में थमेगा बारिश का दौर, पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश के आसार; उमस फिर बढ़ाएगी परेशानी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अब कमजोर पड़ने लगा है। शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। मध्य प्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश थमने के साथ ही उमसभरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान कर सकती है। पश्चिमी यूपी में बारिश कमजोर, कहीं-कहीं…

Read More