ज्ञानेश कुमार के घर पहुंची कलश यात्रा, गंगाजल से हुआ शुद्धिकरण; पिता बोले- “कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर गंदा किया था”

आगरा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विजय नगर स्थित पैतृक आवास पर मंगलवार को गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की ओर से शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राधा-कृष्ण मंदिर से पीले वस्त्र पहने महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो शंखनाद और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच ज्ञानेश कुमार के घर पहुंची। इसके बाद उनकी मां सत्यवती ने गंगाजल का छिड़काव कर घर का शुद्धिकरण किया और घर के बाहर सुंदरकांड का पाठ शुरू किया गया। 28 सितंबर के प्रदर्शन के बाद कराया गया शुद्धिकरण…

Read More