उन्नाव (देवेश प्रताप सिंह राठौर): अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की खराब स्थिति को लेकर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाया जाए और मरम्मत कार्य में किसी भी स्तर पर देरी न हो। अधिकारियों से मांगा हर सड़क का हिसाब बैठक के दौरान विधायक पंकज गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र…
Read MoreTag: उन्नाव समाचार
उन्नाव में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन, डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने उठाया मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
उन्नाव (देवेश प्रताप सिंह राठौर): उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में शनिवार को शुक्लागंज स्थित डीबी पैलेस में भव्य मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। शिविर में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श लिया। मेदांता की टीम ने की कई जरूरी जांच शिविर में मेदांता अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने पीएफटी, बीएमडी, शुगर और रक्तचाप समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कीं। फिजिशियन डॉ. अमित शांडिल्य ने मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। आंख, नाक-कान…
Read Moreउन्नाव पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र, बोले- हर कार्यकर्ता खुद को समझे रोहित; 2027 में फिर BJP सरकार बनाने का लक्ष्य
उन्नाव (देवेश प्रताप सिंह राठौर): भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र का शुक्रवार को उन्नाव पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गदनखेड़ा बाईपास स्थित बैसवारा द्वार पर दोपहर से ही सैकड़ों कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए जुटे रहे। शाम करीब पांच बजे उनका काफिला पहुंचते ही भारत माता की जय और युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। जेसीबी से फूल बरसाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, डीजे और आतिशबाजी के बीच सड़क पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई…
Read Moreगुलाब सिंह लोधी को सीएम योगी ने किया नमन, उन्नाव में उनके नाम पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, पार्क और स्वास्थ्य केंद्र
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अमर शहीद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुलाब सिंह लोधी के 91वें बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अमीनाबाद के ऐतिहासिक झंडेवाला पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। योगी आदित्यनाथ ने गुलाब सिंह लोधी को देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाला अमर सेनानी बताया। इस मौके पर उन्नाव में उनके नाम पर पार्क, स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का नामकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलाब सिंह लोधी ने ब्रिटिश हुकूमत…
Read Moreउन्नाव में रिटायर्ड दारोगा की गोली लगने से मौत, कमरे से लाइसेंसी बंदूक बरामद; हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी एकनाली बंदूक बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही…
Read Moreउन्नाव में दर्दनाक हादसा! एक्सप्रेस-वे पर बस ने कार को रौंदा, 2 मासूम बच्चियों समेत 5 की मौत; 12 घायल
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में एक अनियंत्रित स्लीपर बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही आर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों, जिनमें दो बच्चियां भी शामिल हैं, की मौत हो गई। वहीं बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हरियाणा से…
Read More