ऑकलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। ऑकलैंड पहुंचने पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका स्वागत किया। इस दौरे में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए), रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, टैलेंट मोबिलिटी, शिक्षा और वीजा से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है। चार दशक बाद ऐतिहासिक द्विपक्षीय यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि चार दशकों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा हो रहा…
Read MoreTag: PM Modi Foreign Visit
PM Modi के तीन देशों के दौरे से क्या बदलेगा? रक्षा, व्यापार और निवेश पर फोकस, एक्ट ईस्ट नीति को मिलेगी नई मजबूती
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचकर अपने तीन देशों के दौरे की शुरुआत की। इस यात्रा के दौरान वह इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। सरकार के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भारत के दृष्टिकोण को और मजबूत करना है। रक्षा, व्यापार, निवेश, डिजिटल भुगतान, शिक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे कई अहम मुद्दे इस यात्रा के केंद्र में रहेंगे। इंडोनेशिया में हुआ भव्य स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जकार्ता पहुंचने पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो…
Read Moreपीएम मोदी अगले हफ्ते जाएंगे न्यूजीलैंड, व्यापार से निवेश तक कई बड़े समझौतों पर रहेगी नजर
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी का न्यूजीलैंड का पहला आधिकारिक दौरा होगा, जिसे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस यात्रा का मुख्य फोकस व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई गति देना होगा। भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों में नया अध्याय प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे…
Read Moreस्लोवाकिया ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान! ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ से नवाजे गए, रचा नया वैश्विक रिकॉर्ड
ब्रातिस्लावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्लोवाकिया यात्रा भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुई है। यूरोपीय देश स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया है। इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के विभिन्न देशों द्वारा दिए गए अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 33 तक पहुंच गई है। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उन विदेशी नेताओं को दिया जाता है…
Read Moreस्लोवाकिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत! ‘ब्रेड और नमक’ की खास परंपरा से किया अभिनंदन, जानिए इसका सांस्कृतिक महत्व
ब्रातिस्लावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्लोवाकिया दौरे की शुरुआत गर्मजोशी और पारंपरिक सम्मान के साथ हुई। राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचने पर उनका विशेष तरीके से स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्लोवाकिया की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार ‘ब्रेड और नमक’ भेंट कर अभिनंदन किया गया। यह सम्मान वहां की संस्कृति में अतिथि सत्कार का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है। क्या है ‘ब्रेड और नमक’…
Read More