नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के बाद अब नमो भारत ट्रेन को चार नए मार्गों तक विस्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। इन प्रस्तावित कॉरिडोरों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंप दी है। फिलहाल इन प्रस्तावों पर केंद्र सरकार स्तर पर विचार किया जा रहा है। चार नए कॉरिडोर के लिए तैयार हुई डीपीआर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य…
Read MoreTag: Namo Bharat Train
नमो भारत परियोजना को मिलेगी रफ्तार, ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो मॉडल पर खरीदी जाएगी जमीन; दिल्ली से धारूहेड़ा तक प्रस्तावित है कॉरिडोर
गुरुग्राम: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में नमो भारत ट्रेन परियोजना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परियोजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के उद्देश्य से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की तर्ज पर जमीन मालिकों से आपसी सहमति के आधार पर भूमि खरीदने की योजना बनाई जा रही है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) ने इस संबंध में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को अपनी भूमि खरीद नीति की जानकारी दे दी है।…
Read Moreघंटों का जाम खत्म, 55 मिनट में दिल्ली – मेरठ की रफ्तार हुई नमो!
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन वाकई “Infrastructure Milestone” बन गया। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर ‘नमो भारत’ रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर एक नई ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कर दी। यह सिर्फ ट्रेन लॉन्च नहीं था यह मेरठ और दिल्ली के बीच सालों से जाम में फंसी दूरी पर सीधा प्रहार था। बच्चों के साथ पीएम का सफर: Symbolism या संदेश? उद्घाटन के बाद पीएम मोदी खुद ‘नमो भारत’ ट्रेन में सवार होकर मेरठ साउथ स्टेशन तक गए। इस दौरान…
Read MoreMeerut Metro 120 kmph: दिल्ली-मेरठ सफर अब 60 मिनट में
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर मेरठ के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर अब उत्तर प्रदेश की पांचवीं मेट्रो सिटी बनने जा रहा है। सबसे खास बात, दिल्ली से मेरठ का सफर अब महज 55–60 मिनट में पूरा हो सकेगा। यानी जो दूरी पहले जाम में अटकती थी, अब स्पीड में सिमटेगी। 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार – नया रिकॉर्ड मेरठ मेट्रो की अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रति घंटा होगी। अब तक भारत में सबसे तेज मेट्रो का रिकॉर्ड Delhi Airport Express Line के नाम था, जिसकी ऑपरेशनल स्पीड 110 किमी…
Read More