महाराष्ट्र की अमरावती महानगरपालिका में हुआ मेयर चुनाव अचानक सियासी हलकों का सबसे गर्म टॉपिक बन गया। वजह साफ है यह चुनाव न सिर्फ नतीजों से, बल्कि अप्रत्याशित समर्थन और अचानक बदले समीकरणों से चर्चा में आ गया। जिस समर्थन की किसी ने कल्पना तक नहीं की थी, वही आखिरकार मेयर की कुर्सी तक पहुंचने की चाबी बन गया। AIMIM से BJP तक: वोट ने बदली पूरी तस्वीर मेयर चुनाव के दौरान सबसे बड़ा राजनीतिक झटका तब लगा, जब AIMIM की पार्षद मीरा कांबले, जिन्हें BJP की मुखर आलोचक माना…
Read MoreTag: Maharashtra Politics
Sunetra Pawar के DCM बनने पर Sharad Pawar का सधा हुआ सियासी वार
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा मोड़ तब आया जब Sunetra Pawar ने Deputy CM पद की शपथ ली। इसके बाद पहली बार NCP प्रमुख Sharad Pawar ने बारामती में चुप्पी तोड़ी।Sharad Pawar ने साफ कहा— “मुझे खुशी है कि सुनेत्रा पवार को मौका मिला और शपथ विधि पूरी हुई। व्यक्तिगत तौर पर यह मेरे लिए आनंद का विषय है।”हालांकि, उन्होंने बेहद सधे लहजे में जोड़ दिया कि इस पर ज्यादा टिप्पणी करना नहीं चाहते। सियासत में कभी-कभी चुप्पी ही सबसे बड़ा बयान होती है। NCP Merger पर बड़ा दावा, CM…
Read MoreNCP की नई स्क्रिप्ट, 10 फरवरी को सुनेत्रा संभालेंगी DCM चार्ज
महाराष्ट्र की राजनीति में शोक, रणनीति और सत्ता—तीनों एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। NCP के वर्किंग प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पार्टी के डेवलपमेंट और फ्यूचर रोडमैप की जानकारी दी। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पार्टी अजित पवार के निधन के बाद नए नेतृत्व की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। 10 फरवरी: शुद्धक के बाद सत्ता का शपथ-पथ जानकारी के मुताबिक, 9 फरवरी को अजित पवार के निधन के बाद 10वें दिन…
Read More“शोक से सत्ता तक: सुनेत्रा पवार के कंधों पर अब सरकार का भार”
शनिवार को महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की पहली महिला Deputy CM बनने का गौरव हासिल किया।मुंबई के लोकभवन/विधान भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह भावनाओं से भरा रहा—जहां सत्ता और शोक एक ही मंच पर खड़े नजर आए। अजित पवार की विरासत, सुनेत्रा के कंधों पर 28 जनवरी को हुए भयावह विमान हादसे में एनसीपी के दिग्गज नेता और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन ने महाराष्ट्र को झकझोर दिया था।अब वही पद उनकी पत्नी…
Read More“शोक अभी बाकी था, शपथ तय हो गई—राजनीति को इतनी जल्दी क्यों थी?”
महाराष्ट्र की सियासत के लिए 28 जनवरी सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक झटका बनकर आया। प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हुआ और देखते ही देखते सत्ता के गलियारों में शोक से ज़्यादा सियासी गणित तेज हो गया। अजित पवार सिर्फ डिप्टी सीएम नहीं थे, बल्कि NCP (Ajit) के पावर-सेंटर भी थे। उनके जाने के साथ ही सवाल उठा—अब वारिस कौन? सरकार में बैलेंस कौन संभालेगा? सुनेत्रा पवार: चर्चा से शपथ तक, कुछ घंटों में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, जो राज्यसभा सांसद हैं, उनका…
Read More“ताज सुनेत्रा के सिर, लेकिन शरद पवार बोले– मुझे कुछ पता ही नहीं!”
महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा दिन है। सुनेत्रा पवार आज डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं, जबकि दोपहर 2 बजे NCP (Ajit Pawar faction) की अहम विधायक दल की बैठक भी प्रस्तावित है। लेकिन असली सियासी ट्विस्ट तब आया, जब NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने साफ कहा, “इस पूरे फैसले की मुझे कोई जानकारी नहीं है, न मुझसे पूछा गया और न मेरी कोई भूमिका रही।” राजनीति में इतना सीधा इनकार… और वो भी पवार परिवार से? ये अपने आप में बड़ा बयान है। “फैसला…
Read More2 घंटे, 1 कुर्सी और बड़ा सस्पेंस! महाराष्ट्र को मिलने वाला है नया डिप्टी CM?
महाराष्ट्र की सियासत में डिप्टी मुख्यमंत्री की खाली कुर्सी को लेकर हलचल अपने चरम पर है। एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद बड़ा संकेत दिया है कि फैसला अब बस घंटों की दूरी पर है। मीडिया से बातचीत में भुजबल ने कहा, “कल शपथग्रहण हो सकता है। डिप्टी सीएम पर निर्णय एक-दो घंटे में तय हो जाएगा।” राजनीति में जहां फैसले अक्सर “समय आने पर” होते हैं, वहीं इस बार टाइमलाइन unusually crisp लग रही है। CM फडणवीस से मुलाकात में क्या हुआ? छगन…
Read MoreAjit Pawar Last Wish: ‘NCP एक हो जाए’—परिवार के करीबी का दावा
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों श्रद्धांजलि के साथ रणनीति भी चल रही है। डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद से एक सवाल हर सियासी बैठक में गूंज रहा है— अगला डिप्टी सीएम कौन? क्या NCP फिर एक होगी? और सबसे बड़ा— ‘दादा’ क्या चाहते थे? अब इन सवालों के बीच पवार परिवार की करीबी सहयोगी किरण गुजर का बयान सामने आया है, जिसने सियासी बाजार की गर्मी और बढ़ा दी है। अस्थि विसर्जन के बाद बड़ा दावा 30 जनवरी को अजित पवार की अस्थियों का विसर्जन हुआ।…
Read Moreअजित के बाद राजनीति बदली: NCP का ‘रीयूनियन’ लगभग तय था!
महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। डिप्टी सीएम अजित पवार के असामयिक निधन के बाद जहां एक ओर सत्ता संतुलन को लेकर असमंजस बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर एक बड़ा राजनीतिक सच सामने आया है—एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की बातचीत वास्तव में काफी आगे बढ़ चुकी थी। अब यह सिर्फ अटकल नहीं, बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पुष्टि किया गया तथ्य है। 8 फरवरी को होने वाला था बड़ा ऐलान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट और शरद पवार…
Read Moreअजीत पवार के बाद ‘पावर’ किसके हाथ? सुनेत्रा पवार बनेंगी डिप्टी CM!
महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया, जब फडणवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बारामती में हुए विमान हादसे में निधन हो गया. इस दुखद घटना ने सिर्फ NCP ही नहीं, बल्कि पूरे सत्ता संतुलन को हिला दिया है. अजीत पवार के जाने से डिप्टी CM की कुर्सी खाली हो गई है — और राजनीति में खाली कुर्सी ज़्यादा देर खाली नहीं रहती, ये महाराष्ट्र भली-भांति जानता है. चर्चा में सबसे आगे: Sunetra Pawar राजनीतिक गलियारों में सबसे तेज़ी से जो नाम उभरा है, वो है सुनेत्रा…
Read More