महाराष्ट्र की राजनीति आज शोक में डूबी नजर आई। राज्य के डिप्टी मुख्यमंत्री अजीत पवार ‘दादा’ को उनके पैतृक क्षेत्र बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। विद्या प्रतिष्ठान परिसर में जैसे-जैसे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ी, माहौल भारी होता चला गया। दोनों बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मां, पत्नी सुनेत्रा पवार, बहनें और पूरा परिवार भावुक दिखाई दिया। अंतिम यात्रा: 6 किलोमीटर, लाखों यादें अजीत पवार की अंतिम यात्रा काटेवाड़ी स्थित आवास से शुरू होकर करीब…
Read MoreTag: Maharashtra Politics
टूटा दुखों का पहाड़: अंतिम यात्रा पर निकले अजित, सड़क सैलाब
28 जनवरी का दिन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक ऐसा जख्म छोड़ गया, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।एक दर्दनाक plane crash में महाराष्ट्र के Deputy Chief Minister Ajit Pawar का निधन हो गया। इस हादसे में प्लेन में सवार अन्य 5 लोगों की भी मौत हो गई। राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई। कैसे हुआ हादसा? जानकारी के मुताबिक, अजित पवार जिला परिषद चुनाव प्रचार के सिलसिले में मुंबई से बारामती जा रहे थे। बारामती में उनकी चार चुनावी…
Read Moreनेता गया, यादें रह गईं: यूपी में एनसीपी कार्यकर्ताओं की नम आंखें
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार के असामयिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है। इस दुख की लहर का असर महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी एनसीपी से जुड़े कार्यकर्ता भावुक नजर आए। यूपी प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा उत्तर प्रदेश स्थित एनसीपी प्रदेश कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने किया। ‘एक मजबूत नेतृत्व का अंत’…
Read Moreएक हादसा, कई दावेदार! अजित पवार के बाद महाराष्ट्र की कुर्सी पर किसका नंबर?
महाराष्ट्र की राजनीति उस वक्त सन्न रह गई जब 28 जनवरी की सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का असामयिक निधन हो गया। यह महज़ एक दुर्घटना नहीं थी, बल्कि महायुति सरकार के राजनीतिक इंजन को झटका देने वाला पल साबित हुआ। जिस नेता को सत्ता का सबसे मजबूत पिलर माना जाता था, उनके अचानक चले जाने से अब सरकार के भीतर और बाहर एक ही सवाल गूंज रहा है — अब अगला कौन? महायुति सरकार की सबसे बड़ी परीक्षा 2023 में…
Read Moreअजित पवार के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में अब क्या होगा एनसीपी का ?
NCP के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है। सिर्फ संवैधानिक पद नहीं, बल्कि सरकार के अंदर ‘पावर मैनेजर’ के रूप में उनका योगदान अतुलनीय था। उनके जाने से सत्ता संरचना में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सरकार के भीतर शक्ति संतुलन पर असर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के साथ अजित पवार की भूमिका बहुत अहम मानी जाती थी। प्रशासन, वित्तीय फैसले और नौकरशाही प्रबंधन में उनकी पकड़ मजबूत थी। अब उनकी अनुपस्थिति…
Read MoreAjit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की मौत
28 जनवरी 2026 की सुबह महाराष्ट्र के लिए एक ऐसी खबर लेकर आई जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। सूबे के कद्दावर नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) अब हमारे बीच नहीं रहे। जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए अपने गढ़ बारामती जा रहे अजित पवार का चार्टर्ड विमान लैंडिंग के समय तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लैंडिंग से ठीक पहले हुआ काल का प्रहार जानकारी के…
Read MoreUBT के पार्षद गायब, Shinde की सेना बना रही बहुमत का रास्ता!
महाराष्ट्र के 24 नगर निकायों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, और बीजेपी ने अधिकांश निगमों में सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा किया है। लेकिन अभी तक किसी भी नगर निगम में मेयर का चुनाव नहीं हो पाया। इस बीच, पूर्व CM उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के चार पार्षद अचानक गायब हो गए, जिससे कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में राजनीतिक earthquake आ गया। गायब पार्षद और Shinde की राह शिवसेना (UBT) ने आरोप लगाया कि उनके चार पार्षद अचानक लापता हो गए और मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज…
Read Moreबीजेपी स्टॉप मिशन: कल्याण-डोंबिवली में Shinde Sena–MNS की ‘Local Alliance’!
महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर local politics ने state-level समीकरणों को चुनौती दे दी है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) में बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए शिवसेना शिंदे गुट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) एक साथ आती दिख रही हैं। दोनों दलों के स्थानीय नेताओं के बीच अहम बैठक हुई, जिसने साफ संकेत दे दिया है कि नगर निगम स्तर पर राजनीति के नियम अलग होते हैं। Shinde Sena–MNS Meeting: विकास के नाम पर समझौता बैठक के बाद MNS नेता राजू पाटिल ने साफ शब्दों में कहा, “हम…
Read Moreउद्धव ठाकरे का मेयर कैसे बन सकता है? जानिए ‘Mayor Lottery’ का खेल
मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, लेकिन मेयर की कुर्सी अब भी अधर में है।भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 29 सीटें मिली हैं। गणित के हिसाब से सत्ता करीब दिखती है, लेकिन मुंबई की राजनीति गणित से नहीं, तकनीक से चलती है। ‘Mayor Lottery’ – जहां खेल पलट जाता है मुंबई में मेयर कौन बनेगा, यह सिर्फ सीटों की संख्या तय नहीं करती। यह फैसला होता है एक आरक्षण लॉटरी से, जिसे नगर विकास विभाग…
Read MoreBMC Mayor Game: उद्धव की नई चाल से शिंदे OUT? BJP मेयर की राह आसान!
मुंबई नगर निगम (BMC) की मेयर कुर्सी को लेकर राजनीति अब होटल पॉलिटिक्स से आगे निकलकर सदन की रणनीति तक पहुंच गई है।इस बार शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने ऐसा सियासी दांव खेला है, जिससे एकनाथ शिंदे की शिवसेना पूरी तरह खेल से बाहर हो सकती है। उद्धव की ‘गैरहाजिरी रणनीति’ क्या है? सूत्रों के मुताबिक, अगर BJP का मेयर उम्मीदवार मैदान में आता है, तो शिवसेना (UBT) के 65 पार्षद सदन से अनुपस्थित रहेंगे। इससे होगा ये कि कुल सदस्य: 227, सामान्य बहुमत: 114, 65 पार्षद गैरहाजिर- प्रभावी बहुमत…
Read More