NEET प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला! जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में 8 घंटे इंटरनेट बंद, गृह मंत्रालय ने लागू किया आदेश

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जंतर-मंतर क्षेत्र में गुरुवार शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक 8 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक, जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में सभी तकनीकों पर आधारित मोबाइल इंटरनेट सेवाएं इस अवधि के दौरान बंद रहेंगी। दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत जारी हुआ आदेश गृह मंत्रालय की ओर से जारी…

Read More

दिल्ली में हाई अलर्ट! प्रदर्शनों के बीच बंगाल से बुलाई गईं CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियां, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलनों और संसद के मानसून सत्र के बीच सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने का आदेश दिया है। अधिकारियों के मुताबिक इन कंपनियों को पश्चिम बंगाल से हवाई मार्ग के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का फैसला मामले से जुड़े…

Read More

ड्यूटी से बढ़कर देश! गणतंत्र दिवस पर 982 वीरों को सलाम

गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की रीढ़ माने जाने वाले पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा बलों के कुल 982 जवानों को वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा गृह मंत्रालय (MHA) ने रविवार को की। ये सम्मान उन अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जा रहे हैं, जिन्होंने वर्दी पहनकर सिर्फ ड्यूटी नहीं निभाई, बल्कि जान जोखिम में डालकर कर्तव्य की परिभाषा लिखी। 125 को बहादुरी पदक, 68 को उत्कृष्ट सेवा सम्मान गृह मंत्रालय के अनुसार, इस…

Read More

राज भवन अब ‘जन भवन’: नाम बदला, संदेश क्या है?

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास को अब नए नाम से जाना जाएगा। जिस इमारत को अब तक ‘राज भवन’ (Raj Bhavan) कहा जाता था, उसका नाम बदलकर ‘जन भवन’ (Jan Bhavan) कर दिया गया है। इस फैसले की जानकारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी आधिकारिक बयान में दी गई। नाम बदलने की वजह क्या है? राज्यपाल कार्यालय के बयान के मुताबिक, यह परिवर्तन गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में किया गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने…

Read More

“क्या था वो? — आदित्य ठाकरे का सवाल, राघव बोले ‘सज़ा दो’!

दिल्ली में हुए धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। 10 नवंबर की शाम लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत और कई घायल हुए। घटना के बाद अब सियासी प्रतिक्रियाएं भी तेज़ हो गई हैं — शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे और आप सांसद राघव चड्ढा ने सरकार से जवाब मांगा है। आदित्य ठाकरे का सवाल – “ये बम ब्लास्ट था या CNG?” मुंबई में मीडिया से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने तीखे सवाल उठाए — “क्या…

Read More