थाना लहचूरा पुलिस द्वारा थाना लहचूरा पुलिस द्वारा वनरक्षक व उनकी टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले समूह के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
झांसी। वादिया (वनरक्षक नयागाँव बीट) थाना लहचूरा झांसी द्वारा तहरीर दी गय जब वे अपने रेंज स्टाफ के साथियों के साथ नयागाँव वन ब्लॉक धसान नदी पर पहुँचे तो उन्होनें देखा कि वहाँ कुछ व्यक्ति लिफ्टर बोट के द्वारा नदी से बालू चोरी करके ले जा रहे थे। जब वादिया द्वारा उन व्यक्तियों को रोकते हुए चेतावनी दी कि वन क्षेत्र से बालू का अवैध खनन एवं परिवहन गैरकानूनी है।
उक्त व्यक्तियों द्वारा उत्तेजित होकर वनरक्षक व उनके साथियों के साथ गाली-गलौज किया गया तथा स्वयं को अपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए वादिया व उनके स्टाफ पर जान से मारने की नीयत से बंदूक व कट्टों से कई बार फायर किया। वादिया व उनके साथी किसी तरह मौके से अपनी जान बचाकर वहाँ से निकल पाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर श्री रत्नेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष लहचूरा श्री सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में थाना लहचूरा पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे थे।
उक्त अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र कुशवाहा पुत्र भैरव कुशवाहा उम्र करीब 28 वर्ष निवासी- ग्राम चौका, थाना महोबकण्ठ, जनपद महोबा को ग्राम सोनकपुरा से ग्राम भटपुरा तिराहे के प्रतिक्षालय से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
