क्या है पश्चिमी विक्षोभ? जिसने चटक धूप वाले दिन को तबाही में बदल दिया

उत्तर भारत के कई हिस्सों में आई तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। यूपी, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में पेड़ गिरने, बिजली गिरने और घरों की छत उड़ने जैसी घटनाएं सामने आईं। लेकिन सवाल ये है — आखिर ऐसा मौसम अचानक क्यों आता है? जवाब है – पश्चिमी विक्षोभ। तूफान बना कहर तो एक्शन में आए योगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश पश्चिमी विक्षोभ क्या होता है? पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक मौसम प्रणाली है जो भूमध्यसागर से चलती हुई ईरान, अफगानिस्तान…

Read More

तूफान बना कहर तो एक्शन में आए योगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 47 जिलों के लिए भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। भरोसेमंद अफसर! DGP प्रशांत कुमार को मिलेगा 6 महीने का एक्सटेंशन? यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जनहानि और संपत्ति के नुकसान पर गहरा दुख है। सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को राहत कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए…

Read More

भरोसेमंद अफसर! DGP प्रशांत कुमार को मिलेगा 6 महीने का एक्सटेंशन?

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला जल्द सामने आ सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यूपी सरकार उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार देने की तैयारी कर रही है। प्रशांत कुमार को योगी आदित्यनाथ सरकार का भरोसेमंद और सख़्त मिज़ाज अफसर माना जाता है, जिनकी अगुआई में राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कई बड़े ऑपरेशन अंजाम दिए गए हैं। कौन हैं प्रशांत कुमार? प्रशांत कुमार 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं। उन्होंने लंबे समय तक यूपी में…

Read More

पाकिस्तान की सेना: वर्दीधारी साहूकार के पास 40 अरब डॉलर से भी ज़्यादा साम्राज्य

पाकिस्तान की सेना सिर्फ एक सैन्य ताकत नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी कारोबारी संस्था बन चुकी है। जितना उसका प्रभाव सीमा पर है, उतना ही असर वो देश की आर्थिक धमनियों पर भी रखती है। “मिलिट्री + बिज़नेस = मिलिट्रोनॉमी”, यह शब्द आज पाकिस्तान में सेना की हकीकत को बखूबी बयां करता है। सिंधु पर युद्ध: पानी पर भारत के फैसले से पाकिस्तान में कोहराम! कारोबार के हर कोने में सेना तेल, गैस, सीमेंट, रियल एस्टेट, कृषि, सिक्योरिटी, शॉपिंग मॉल, खाद-कारखाने – ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जहां पाकिस्तानी…

Read More

सिंधु पर युद्ध: पानी पर भारत के फैसले से पाकिस्तान में कोहराम!

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने कई स्तरों पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें सबसे अहम फैसला रहा सिंधु जल संधि को स्थगित करना, जो अब पाकिस्तान की नब्ज पर वार साबित हो रहा है। भारत अब नदियों के जल बंटवारे में पहले अपने हित देखेगा, जिससे पाकिस्तान को मिलने वाला पानी अब निर्धारित शर्तों पर नहीं मिलेगा। स्टार्टअप आइडिया: देशी गाय के गोबर से जैविक धूपबत्ती निर्माण सिंध में आग और आक्रोश: इस फैसले के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थिति विस्फोटक हो गई।…

Read More

स्टार्टअप आइडिया: देशी गाय के गोबर से जैविक धूपबत्ती निर्माण

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में गाय के गोबर को आमतौर पर खेतों के लिए खाद या उपलों में बदला जाता है। लेकिन यदि इसका इस्तेमाल उच्च गुणवत्ता की जैविक धूपबत्ती (Incense Sticks) बनाने में किया जाए, तो यह एक पर्यावरण-हितैषी और लाभकारी स्टार्टअप बन सकता है। वाह दत्त सुलतान, हिंदू का धर्म, मुसलमान का ईमान, आधा हिंदू आधा मुसलमान माल कहां से मिलेगा? गाय का गोबर: स्थानीय डेयरी फार्म, गौशालाएं और ग्रामीण किसान इसका नियमित स्रोत हो सकते हैं। हर्बल सामग्री: जैसे तुलसी, नीम, चंदन, जो जड़ी-बूटियों वाले क्षेत्रों या…

Read More

वाह दत्त सुलतान, हिंदू का धर्म, मुसलमान का ईमान, आधा हिंदू आधा मुसलमान

हुसैनी ब्राह्मण एक अद्वितीय समुदाय है जो मुख्य रूप से मोहयल ब्राह्मणों से संबंधित है। यह समुदाय विशेष रूप से पंजाब, जम्मू, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। इनका इतिहास और संस्कृति हिंदू और इस्लामिक परंपराओं का मिश्रण है, जो भारतीय उपमहाद्वीप की धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। वक्फ़ बोर्ड में अब गैर-मुस्लिम भी! केंद्र बोला: धर्मनिरपेक्ष है प्रबंधन करबला युद्ध में भागीदारी: किवदंती के अनुसार, मोहयल ब्राह्मणों के दत्त उपवंश के एक सदस्य, रहब सिद्ध दत्त, ने इमाम हुसैन…

Read More

वक्फ़ बोर्ड में अब गैर-मुस्लिम भी! केंद्र बोला: धर्मनिरपेक्ष है प्रबंधन

वक्फ एक इस्लामी संस्था है जिसमें मुस्लिम समुदाय अपनी संपत्ति धर्मार्थ कार्यों हेतु दान करता है। भारत में वक्फ़ बोर्ड इन संपत्तियों का रखरखाव करता है। लेकिन वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 में एक संशोधन के तहत अब गैर-मुस्लिम सदस्यों को बोर्ड में शामिल करने की अनुमति दी गई है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। हमास हटे, हथियार छूटें और बंधक रिहा हों, तभी खत्म होगा युद्ध केंद्र की दलील: धर्म नहीं, प्रबंधन है मुद्दा सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा: “वक्फ इस्लाम की अवधारणा है,…

Read More

Qatar Gifts Boeing 747 to US: ट्रंप बोले– उपहार को ठुकराना मूर्खता

क़तर ने अमेरिका को 400 मिलियन डॉलर मूल्य का बोइंग 747 विमान उपहार में दिया है, जिसे अमेरिका के रक्षा विभाग ने आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। हालांकि, यह डील ट्रंप समर्थकों सहित कई लोगों की कड़ी आलोचना का विषय बन गई है। रक्षा सचिव द्वारा विमान को “संघीय नियमों के तहत वैध रूप से स्वीकार” करने की पुष्टि के बाद भी विवाद थमा नहीं है। सारण से PK का पावरफुल संदेश: “मैं सीएम बनने नहीं, इतिहास रचने आया हूं”व्हाइट हाउस और कतर दोनों ने जोर देकर कहा…

Read More

सारण से PK का पावरफुल संदेश: “मैं सीएम बनने नहीं, इतिहास रचने आया हूं”

बिहार की सियासत में बदलाव की बयार लाने की कोशिश कर रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को सारण में जनसभा के दौरान तीखा बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि उनका लक्ष्य मुख्यमंत्री बनना नहीं है, बल्कि बिहार को उस मुकाम तक पहुंचाना है जहां दूसरे राज्यों के लोग रोजगार की तलाश में आएं। करणी माता के दरबार से मोदी का मिशन सुरक्षा और विकास शुरू, जानिए माता की महिमा “कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनने आया हूं। लेकिन आप मुझे नहीं जानते। हम…

Read More