
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 47 जिलों के लिए भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
भरोसेमंद अफसर! DGP प्रशांत कुमार को मिलेगा 6 महीने का एक्सटेंशन?
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा,
“जनहानि और संपत्ति के नुकसान पर गहरा दुख है। सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को राहत कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं।“
दिल्ली में पेड़ गिरे, मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित
राजधानी दिल्ली भी इस तूफान की चपेट में रही। कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश के कारण पेड़ गिर गए, जिससे वाहनों को नुकसान हुआ और कई सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी कई रूटों पर प्रभावित रहीं।
आम जनता पर असर
-
कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
-
मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं में भी बाधा आई।
-
किसानों को फसल नुकसान की आशंका सता रही है।
क्या कहता है मौसम विभाग?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया था और अगले 24-48 घंटों में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में फिर से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर भारत में आए इस अचानक तूफान ने फिर साबित किया है कि मौसम की अनिश्चितता अब सामान्य हो चली है। इससे न सिर्फ जन-जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि जान-माल का भारी नुकसान भी सामने आ रहा है।
सरकार और प्रशासन को चाहिए कि ऐसे समय में तुरंत राहत पहुंचाएं और लोगों को जागरूक करें।
सिंधु पर युद्ध: पानी पर भारत के फैसले से पाकिस्तान में कोहराम!