अन्ना हजारे फिर मैदान में — “लोकायुक्त दो, वरना अनशन लो!”

महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर चिल्लर भ्रष्टाचार नहीं… सीधे लोकायुक्त लेवल की गर्मी झेलने वाली है। क्योंकि आंदोलन के पर्याय बन चुके अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ फिर बिगुल फूंक दिया है। 30 जनवरी से आमरण अनशन — रालेगणसिद्धी बनेगा हॉटस्पॉट अन्ना हजारे ने घोषणा की है कि वे 30 जनवरी से रालेगणसिद्धी में आमरण अनशन करेंगे। कारण?महाराष्ट्र में अभी तक लोकायुक्त कानून लागू नहीं हुआ! 2022 में सरकार ने उनसे वादा किया था— “अन्ना जी, कानून आएगा… बस थोड़ा वेट कर लीजिए।” लेकिन अन्ना का कहना है…

Read More

“पहले आंखें दिखाई… अब आंख मिलाई! महायुति में फिर ‘मिलन’ मोड ऑन”

महाराष्ट्र में लोकल बॉडी इलेक्शन का सीजन आते ही सियासी मौसम भी मनमौजी हो जाता है। कभी तूफ़ान, कभी धूप, कभी बादल… और कभी-कभी “देख लेंगे” जैसे संवाद। लेकिन अब नई खबर यह है — BJP और शिंदे की शिवसेना ने 27 महानगरपालिकाओं में मिलकर चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी है।यानी जो कल तक “आंखें दिखा रहे थे”, आज वे “आंख मिलाने” की मीटिंग कर रहे हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में इससे बड़ा मौसम परिवर्तन शायद IMD भी न पकड़ पाए। बंद कमरे की 1.5 घंटे की गुप्त मुलाकात—जिसमें…

Read More

Politics शुरू! फडणवीस vs विपक्ष—EVM पर भी सियासी गर्मी

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में कुछ जगह हल्का तनाव दिखा, लेकिन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव को कुल मिलाकर शांतिपूर्ण बताया।फडणवीस का कहना था कि यह चुनाव असल में “grassroot workers का असली टेस्ट” होता है। इसलिए बीजेपी–शिंदे गुट ने अपने कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर गठबंधन करने की फुल फ्रीडम दी थी। उन्होंने दावा भी किया कि लगभग 75% सीटें जीतने जा रही है—मतलब जीत का confidence भी high और political गर्मी भी full swing में। लेकिन काउंटिंग क्यों टली? फडणवीस बोले—“ये decision मुझे पसंद नहीं!”…

Read More

Mahayuti में बढ़ती दरार: BJP–Shinde Sena में रेड की राजनीति गर्म

महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों चुनावी मैदान से ज़्यादा छापेमारी के मैदान में खेली जा रही है। पहले मालवण, फिर सांगोला… और अब भाजपा व शिंदे शिवसेना के बीच तनाव ऐसे भड़क रहा है जैसे दाल में तड़का ज्यादा पड़ गया हो। शुरुआत तब हुई जब शिंदे गुट के विधायक निलेश राणे ने प्रचार के दौरान BJP पदाधिकारी के घर रेड मारकर नोटों से भरा बैग बरामद करने का दावा किया।तल्खी बढ़ी…और इससे पहले कि मामला ठंडा पड़ता—सांगोला में LCB और चुनाव आयोग की टीम ने शिंदे गुट के पूर्व…

Read More

“महाराष्ट्र में सियासी गर्मी! शिंदे–फडणवीस के बीच क्या सच में ठन गई?”

महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बदलाव में एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम पद मिलने और देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ही राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। दोनों दलों ने कई बार माहौल शांत करने की कोशिश की, लेकिन अंदरूनी तनाव बार-बार सतह पर आता रहा। ताजा बहस शुरू हुई है शिंदे के हालिया बयान से, जिसमें उन्होंने सहयोगी दलों को “गठबंधन धर्म निभाने” की सलाह दी। इस बयान ने महायुति की आंतरिक राजनीति पर नए सवाल खड़े…

Read More

“धरम पाजी के नाम सबकी आंखें नम—देश भर से उमड़ा प्यार!”

भारत के आइकॉनिक अभिनेता धरम पाजी यानी धर्मेंद्र के निधन की खबर ने पूरे देश को हिला दिया है। राजनीति से लेकर सिनेमा जगत तक हर ओर शोक की लहर दौड़ गई। करीब सात दशकों तक सिनेमा में सक्रिय रहे इस सुपरस्टार को लेकर देशभर की बड़ी हस्तियों ने भावुक श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी बोले—“भारतीय कला जगत की अपूरणीय क्षति” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि धर्मेंद्र जी का निधन बेहद दुखद है।उन्होंने लिखा:“महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है…

Read More

शिवसेना मंत्री ‘गायब’, फडणवीस- ‘आप करेंगे तो ठीक, हम करें तो गलत?’

महाराष्ट्र की ‘महायुति’ (महागठबंधन) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, ऐसा लग रहा है! सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री के सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) के कई मंत्री ‘गायब’ रहे। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और शंभुराज देसाई तो मौजूद थे, लेकिन बाकी मंत्री मंत्रालय तो पहुंचे, मगर बैठक में शामिल नहीं हुए। यह ‘पॉलिटिकल साइलेंस’ किसी और वजह से नहीं, बल्कि बीजेपी की ‘ओवर-स्मार्ट’ जॉइनिंग रणनीति को लेकर है। स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले,…

Read More

500 में 1800 करोड़ की डील! महाराष्ट्र में ‘जमीन स्कैम’ की हिलाने वाली कहानी

महाराष्ट्र की सत्ता में बैठे उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और उनकी कंपनी पर जमीन घोटाले के आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे के बोपोडी इलाके में सरकारी कृषि विभाग की एक कीमती जमीन को जाली दस्तावेज़ों के ज़रिए ट्रांसफर किया गया। यानी खेल बड़ा था — कीमत 1800 करोड़, सौदा मात्र 300 करोड़ में, और सबसे दिलचस्प बात — स्टांप ड्यूटी सिर्फ ₹500! अब आप सोचिए — इतनी बड़ी डील में चाय के पैसे जितना टैक्स! मुख्यमंत्री फडणवीस बोले –…

Read More

शिंदे जी हुए साइलेंट मोड में! कैबिनेट में ग़ायब, सियासत में गर्मी हाई

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर “शिंदे ग़ायब हैं” ब्रेकिंग बन गई है। मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की अहम बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नहीं पहुंचे। साथ ही उनके खासमखास माने जाने वाले नेता भारत गोगावाले भी नदारद रहे। अब सवाल उठ रहा है – “ये सिर्फ छुट्टी थी या सियासी स्ट्रैटजी?” नाराज़ क्यों हैं शिंदे गुट? खबर है कि शिंदे और उनके समर्थक खुद को सरकार में साइडलाइन महसूस कर रहे हैं। अजित पवार गुट को मिल रही तवज्जो से शिवसेना खेमे की भौंहे चढ़ी हैं। मंत्रियों…

Read More

मालेगांव केस में सभी बरी, फडणवीस ने कहा- ‘मालेगांव ब्लास्ट एक षडयंत्र था’

मालेगांव 2006 बम विस्फोट केस में गुरुवार को विशेष एनआईए अदालत ने फैसला सुनाते हुए सातों अभियुक्तों को बरी कर दिया। यह फैसला उस केस का अंत माना जा रहा है जिसमें 6 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। केस करीब 17 साल तक चला और कई मोड़ आए। मुख्यमंत्री फडणवीस की प्रतिक्रिया: “षड्यंत्र साफ़ है” फैसले के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से कहा: “अभी हम इस फैसले को विस्तार से देखेंगे। इसमें क्या कहा गया है, यह समझने के बाद…

Read More