पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत पर मजिस्ट्रेट मनमानी नहीं कर सकते, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तय की सुनवाई की प्रक्रिया

प्रयागराज: पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतों पर सुनवाई को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया है कि पुलिस जांच का आदेश देने से इनकार करने पर मजिस्ट्रेट किसी आवेदन को अपने आप परिवाद में नहीं बदल सकते। ऐसा करने के लिए उन्हें ठोस कारण दर्ज करने होंगे। साथ ही, परिवाद पर संज्ञान लेने से पहले प्रस्तावित आरोपियों को अपना पक्ष रखने का अवसर देना अनिवार्य होगा। ये निर्देश प्रदेश के सभी मजिस्ट्रेट और विशेष अदालतों पर लागू होंगे। न्यायमूर्ति संतोष राय ने यह आदेश…

Read More