इंदौर : शहर के मंचों से अपने संगीत सफर की शुरुआत करने वाली गायिका प्रिया पाटीदार अब बॉलीवुड में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह से गायन की शुरुआत करने वाली प्रिया ने मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के टाइटल ट्रैक में मशहूर गायक शान के साथ अपनी आवाज दी है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नया मुकाम हासिल किया है। प्रिया को यह बड़ा मौका संगीतकार विक्रम मोंट्रोज ने दिया। उन्होंने रिकॉर्डिंग के लिए प्रिया को मुंबई बुलाया…
Read More