सेंसेक्स की वापसी ने निवेशकों को फिर बना दिया ‘मार्केट का शहंशाह’”

सैफी हुसैन
सैफी हुसैन, ट्रेड एनालिस्ट

कल तक जो बाजार ICU में था, आज वही ट्रेडिंग फ्लोर पर नाच रहा है। सोमवार की गिरावट ने निवेशकों के दिल की धड़कनें बढ़ा दी थीं, लेकिन मंगलवार की सुबह ने ऐसा ट्विस्ट दिया जैसे किसी फिल्म में इंटरवल के बाद हीरो की एंट्री हो जाती है। सेंसेक्स और निफ्टी ने जिस अंदाज में वापसी की है, उसने ये साफ कर दिया कि मार्केट सिर्फ गिरना नहीं जानता, बल्कि पलटकर जवाब देना भी आता है।

बाजार में वापसी की कहानी

सुबह 10:40 बजे के आसपास सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा चढ़कर 73,199 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 22,650 के पार निकल गया। लगभग 2600 शेयर हरे निशान में थे, यानी बाजार ने एक तरह से ‘रेड से ग्रीन’ का रंग बदल लिया।

यह सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं है, यह भरोसे की वापसी है, जो पिछले कुछ दिनों में डर के बादल के नीचे दब गई थी।

वजह नंबर 1: मिडिल ईस्ट से राहत

डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिन तक ईरान पर हमला टालने के फैसले ने बाजार को ऑक्सीजन दे दी। जहां कल तक युद्ध का डर था, आज थोड़ी राहत का एहसास है। सच्चाई ये है कि “जब नेता युद्ध रोकते हैं, तो निवेशक खरीदारी शुरू कर देते हैं।”

वजह नंबर 2: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

ब्रेंट क्रूड $110 से फिसलकर $104.1 पर आ गया। भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए यह राहत की बारिश है। सीधे शब्दों में कहें तो
तेल सस्ता = खर्च कम = कंपनियों का मुनाफा ज्यादा = शेयर ऊपर।

वजह नंबर 3: ग्लोबल मार्केट का ग्रीन सिग्नल

जापान, कोरिया, शंघाई और हांगकांग… सबने आज ग्रीन टी पी ली। एशियाई बाजारों की मजबूती ने भारतीय बाजार को भी ‘चलो भाई, अब तुम भी उठो’ का संकेत दे दिया।

वजह नंबर 4: India VIX में गिरावट

India VIX 4% गिरकर 25.60 पर आ गया मतलब डर कम, भरोसा ज्यादा। मार्केट की भाषा में “कम डर = ज्यादा पैसा”

वजह नंबर 5: वैल्यू बाइंग का जादू

पिछले महीने बाजार करीब 10% गिर चुका था तो निवेशकों ने सोचा “सेल लगी है… खरीद लो!” यही वजह है कि HDFC Bank जैसे शेयरों में रिकवरी दिखी

किन शेयरों ने मचाया धमाल

HDFC Bank

गिरावट के बाद हल्की रिकवरी, निवेशकों को उम्मीद।

EV Stocks

Olectra Greentech और JBM Auto ने रॉकेट की तरह छलांग लगाई सरकार की 10,000 ई-बस योजना ने इन शेयरों को चार्ज कर दिया।

दलाल स्ट्रीट का मूड भी मौसम जैसा है कल तूफान, आज धूप  और निवेशक? वो वही हैं… गिरावट में डरते हैं, तेजी में कहते हैं “मैं तो पहले से जानता था!”

आज की तेजी ने यह साफ कर दिया कि बाजार सिर्फ खबरों पर नहीं, उम्मीदों पर चलता है। एक फैसला, एक संकेत और एक मौका…बस इतना ही चाहिए होता है सेंसेक्स को फिर से दौड़ाने के लिए।

इश्क इतना अंधा हुआ कि सास ही रास्ते से हटा दी! कत्ल की खौफनाक कहानी

Related posts

Leave a Comment