RBSE 10th Result OUT: 94.23% पास, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

संजीव पॉल
संजीव पॉल

दोपहर का वक्त, मोबाइल हाथ में, उंगलियां स्क्रीन पर…हर छात्र के चेहरे पर वही सवाल—“पास हुआ या नहीं?” और जैसे ही घड़ी ने 1 बजाया…रिजल्ट तो आया, लेकिन वेबसाइट ने हाथ खड़े कर दिए!

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट इस बार सिर्फ मार्कशीट नहीं, बल्कि “धैर्य का टेस्ट” भी बन गया।

रिजल्ट का बड़ा अपडेट: नंबरों में जीत की कहानी

Board of Secondary Education Rajasthan ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल पास प्रतिशत: 94.23%.छात्र पास प्रतिशत: 93.63%. छात्राएं: 94.20% (फिर बाजी मार ली) कोटा की अदिति पंवार ने 96% के साथ टॉप किया। यानि इस बार भी “बेटियों ने बोर्ड को बोर्ड बना दिया” 😉

वेबसाइट डाउन: रिजल्ट से पहले सिस्टम आउट!

जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in दोनों वेबसाइट्स ने एक साथ ‘हड़ताल’ कर दी। कारण साफ है लाखों छात्र एक साथ लॉगिन। “बोर्ड ने रिजल्ट पास किया… लेकिन सर्वर फेल हो गया!”

ऐसे चेक करें रिजल्ट (जब वेबसाइट सांस ले रही हो)

  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  2. “Secondary Exam Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. रोल नंबर डालें
  4. Submit दबाएं
  5. स्क्रीन पर रिजल्ट देखें

 स्क्रीनशॉट लेना मत भूलिए… क्योंकि वेबसाइट का भरोसा कम है।

DigiLocker बना ‘बैकअप हीरो’

जब वेबसाइट डाउन हो जाए
तो DigiLocker आपका “Plan B” है

  • Aadhaar से लॉगिन करें
  • ‘Issued Documents’ में जाएं
  • RBSE Class X Marksheet चुनें
  • रोल नंबर डालें

और बस…रिजल्ट आपकी जेब में।

रिजल्ट डे का असली ड्रामा

कुछ घरों में मिठाई बंट रही है कुछ में चुप्पी भारी है। कहीं पापा बोले—“ठीक है, अगली बार मेहनत करना” तो कहीं दोस्त बोले—“भाई पार्टी कब?”

रिजल्ट सिर्फ नंबर नहीं होता यह रिश्तों की असली परीक्षा भी लेता है।

ग्राउंड रिपोर्ट: दबाव, उम्मीद और सच्चाई

हर साल की तरह इस साल भी लाखों छात्रों की उम्मीदें इस एक दिन पर टिकी थीं, लेकिन एक जरूरी बात मार्क्स आपका भविष्य तय नहीं करते। यह सिर्फ एक पड़ाव है पूरी यात्रा नहीं।

रिजल्ट आया, कहानी जारी है

RBSE 10वीं का रिजल्ट 2026 एक बार फिर साबित कर गया। मेहनत जीतती है। सिस्टम कभी-कभी हारता है और जिंदगी… हमेशा आगे बढ़ती है।

18 बच्चों का पिता… और अंजाम ऐसा! इश्क, प्रेमिका, ब्लैकमेल और मौत

Related posts

Leave a Comment