उन्नाव।बांगरमऊ समाजवादी पार्टी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष जयचंद विमल के यहां प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उन्हें फूल-मालाओं से लाद कर जमकर स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर स्थित अमर शहीद कैलाश यादव की पवित्र समाधि पर माथा टेका।
सपा जिलाध्यक्ष जयचंद विमल के आगमन पर अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव संजीव त्रिवेदी ‘एडवोकेट’ के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के नानामऊ तिराहे पर फूल-मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
विधानसभा अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष मेराज खान, फारूक खान, राजू मिश्रा, तारिक अंसारी, मनोज बाजपेयी, रणवीर यादव, अनूप कुशवाहा, हरिश्चंद्र कुशवाहा, अमन बाजपेयी सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
पालिका भवन के सामने सपा युवा नेता इमरान सिद्दीकी ने 51 किलो की माला पहनाकर जिलाध्यक्ष विमल का स्वागत किया। स्वागत में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सी के त्रिपाठी, राधेलाल निषाद, साधु यादव, सुरेंद्र कुशवाहा, मेराज खान, हाजी काशिम, सगीर सिद्दीकी, मोईन खान आदि पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके पूर्व ग्राम हफीजाबाद में सपा नेता डॉ शशांक शेखर शुक्ला ने पार्टी कार्यकर्ता वसीम अल्वी, श्रीपाल रावत, फहीम खान, रामजी राजपूत, पवन गुप्ता व हनीफ अल्वी के साथ जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। नगर के लखनऊ मार्ग चौराहे के निकट सपा नेता याकूब अली सिद्दीकी ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ श्री विमल का अभिनंदन किया।
