झांसी।थाना शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहजहाँपुर में क्षेत्राधिकारी मोंठ सुनील कुमार शर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार के नेतृत्व में थाना मिशन शक्ति टीम द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया सम्मेलन के दौरान मिशन शक्ति टीम में नियुक्त उपनिरीक्षक हरिओम सिंह, म0का0 श्रुति अवस्थी, निर्मल, अंकिता रावत एवं साक्षी सिंह द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए मिशन शक्ति अभियान एवं अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन द्वारा संचालित ऑपरेशन जागृति के उद्देश्यों एवं महत्व की जानकारी दी गई।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं बाल कल्याण योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। साथ ही बाल श्रम न कराने, बच्चों के अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता हेतु वीमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं पुलिस आपातकालीन सेवा 112 के उपयोग की जानकारी दी गई।
साइबर जागरूकता के अंतर्गत डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, अनजान लिंक एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
