सीतापुर। खेल कूद प्रतियोगिता के आयोजन के प्रथम दिवस पर माननीय राज्य मंत्री कारागार श्री सुरेश राही जी एवं माननीय राज्य मंत्री नगर विकास श्री राकेश राठौर गुरु जी ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित कर और खेल का झंडा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी की गरिमामई उपस्थिति रही जिनके द्वारा उपस्थित सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई गई।
मान्य अतिथियों के समक्ष 200 मी बालक बालिका की दौड़ आयोजित की गई तथा विजई प्रतिभागियों को माननीय अतिथियों के द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आदर्श प्रताप राजपूत परसेंडी प्रथम रिहान रेउसा द्वितीय स्थान पर रहे, बालिका वर्ग में सायमा पहला प्रथम, मानसी अवस्थी रेउसा द्वितीय संजुली हरगांव तृतीया स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मोहम्मद अजीम परसेंडी प्रथम अनुज महोली द्वितीय करन बिसवां तृतीय स्थान पर रहे बालिका वर्ग में असर महमूदाबाद प्रथम विश्व द्वितीय राधा खैराबाद तृतीय स्थान पर रहे।
कबड्डी बालक वर्ग में विकासखंड बिसवां प्रथम स्थान तथा परसेंडी द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में विकासखंड रेउसा प्रथम तथा हरगांव द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता का संयोजन राज शर्मा जिला व्यायाम शिक्षक तथा लौंग श्री यादव के द्वारा किया गया।
निर्णायक के रूप में प्रमोद दीक्षित राजकुमार मौर्य मोहम्मद जुनेद शकील अहमद चंद्र भूषण रवि प्रकाश सिंह शैलेंद्र राठौर जुल्फिकार अली धीरेंद्र वर्मा देश दीपक अजय कुमार नंदकिशोर प्रदीप तिवारी अंकित सिंह प्रदीप वर्मा पुनीत कुमार शुक्ला धनंजय सिंह अनुपमा सिंह नीलम कुमारी शिवम मिश्रा का सराहनी सहयोग रहा।
