फौजी ने CM Yogi से मांगी मदद, भू-माफियाओं पर ज़मीन कब्ज़े का आरोप

अजमल शाह
अजमल शाह

उत्तर प्रदेश के Raebareli जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डलमऊ तहसील क्षेत्र के बघेलन गांव में रहने वाले फौजी दिलीप कुमार ने वीडियो जारी कर सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।

फौजी का आरोप है कि भू-माफिया उसकी पैतृक ज़मीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, और वह लंबे समय से इस मानसिक दबाव से जूझ रहा है।

Video में क्या बोले फौजी दिलीप कुमार?

प्रधान प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों पर आरोप

फौजी ने वीडियो में प्रधान प्रतिनिधि आलोक यादव और ऋषभ मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उसका दावा है कि ये लोग भू-माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। ज़मीन को अवैध रूप से हड़पने में मदद कर रहे हैं। यह आरोप स्थानीय प्रशासन और ग्राम स्तर की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं।

शिकायतें हुईं, कार्रवाई नहीं हुई?

दिलीप कुमार के मुताबिक उसने प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की हर बार आश्वासन मिला। लेकिन ज़मीनी स्तर पर कुछ भी नहीं बदला।

यही कारण है कि अब उसने मामला सार्वजनिक करते हुए वीडियो जारी किया।

विडंबना देखिए जो फौजी देश की ज़मीन बचाता है, वही अपने गांव में अपनी ज़मीन नहीं बचा पा रहा।

यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत में ज़मीन, सत्ता और सिस्टम के टकराव की तस्वीर दिखाता है।

अब नजर CM Yogi पर

अब सबकी निगाहें CM Yogi Adityanath पर टिकी हैं — क्या फौजी को न्याय मिलेगा? क्या भू-माफियाओं पर कार्रवाई होगी? या यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा?

यह सवाल सिर्फ रायबरेली का नहीं, पूरे सिस्टम का है।

राम नगरी में ‘Veg Only’ Rule: अब आस्था के रास्ते पर नहीं मिलेगा नॉनवेज

Related posts

Leave a Comment