पैड पॉलिटिक्स! राहुल गांधी की तस्वीर ने बीजेपी को दिलाया पीरियड पेन

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने हेल्थ के नाम पर हेलमेट नहीं, सेनेटरी पैड का कार्ड खेल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने ऐलान किया कि राज्य की 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे जाएंगे, वो भी बिल्कुल फ्री!

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर और “माई-बहन मान योजना” की घोषणा देख बीजेपी का मूड खराब हो गया।

गिल एज: दोहरा शतक, तिहरे की दस्तक और इंग्लैंड की धड़कनें तेज़!

‘माई-बहन मान योजना’: हेल्थ के नाम पर वोट बैंक का प्लान?

सेनेटरी पैड के साथ पैकेट पर लिखा गया:

“जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि: ₹2500/महीना।”
Presented by अखिल भारतीय महिला कांग्रेस

कांग्रेस का दावा है कि यह योजना महिलाओं की गरिमा के लिए है, लेकिन विपक्ष इसे गरिमा पर वार बता रहा है।

बीजेपी: “राहुल गांधी की फोटो? ये क्या मज़ाक है!”

बीजेपी प्रवक्ता रमेश भंडारी ने कहा:

“राहुल गांधी की फोटो पैड पर लगाकर कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया है। ये पार्टी महिला विरोधी है।”

उनका तंज था कि कांग्रेस को अब “वोट के लिए सबकुछ चलेगा” फार्मूला अपनाना बंद करना चाहिए।

कांग्रेस का पलटवार: हेल्थ पे नहीं, फोटो पे दर्द क्यों?

कांग्रेस नेताओं ने पलटकर सवाल किया,

“जब योगा डे पर पीएम की फोटो होती है, तो सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की क्यों नहीं?”

उनका कहना है कि ये तस्वीर ब्रांडिंग नहीं, भरोसे की पहचान है।

चुनावी रेवड़ियों का नया संस्करण: ‘सेनेटरी स्टार्टअप 2025’

राजनीतिक विश्लेषक इसे “रेवड़ी स्कीम 2.0” बता रहे हैं।
अब तक जनता को मोबाइल, लैपटॉप, साइकिल और घी मिले थे — अब सेनेटरी पैड भी वोट बैंक में शामिल हो गया है।

बिहार में पॉलिटिकल पिच अब पैड तक पहुंची है!

जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, पार्टियां हेल्थ, हाइजीन और हाइपर प्रचार के कॉम्बो में जनता को लुभा रही हैं। अब देखना है कि बिहार की महिलाएं राहुल गांधी की तस्वीर देख कर खुश होती हैं या नाराज़?

बीजेपी के नए बंगाल अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य: सियासत में चौंकाने वाली एंट्री

Related posts