नोएडा की कमान नए हाथों में: कृष्णा करुणेश अब CEO!

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दुखद मौत के बाद नोएडा अथॉरिटी में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। शासन ने तत्कालीन CEO लोकेश एम को हटा कर 2011 बैच के IAS अधिकारी कृष्णा करुणेश को नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। कृष्णा करुणेश इससे पहले अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे।

बिहार से ताल्लुक और अनुभव

नए CEO कृष्णा करुणेश बिहार मूल के हैं और यूपी कैडर के अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं। उन्होंने MA और LLB की डिग्री हासिल की है, जिससे प्रशासनिक और कानूनी दोनों मामलों की अच्छी समझ रखते हैं। इससे पहले वे गाजियाबाद में SDM और CDO, हापुड़ और बलरामपुर में जिलाधिकारी, तथा कुशीनगर में Joint Magistrate के रूप में तैनात रह चुके हैं।

सख्त और बेबाक प्रशासनिक शैली

कृष्णा करुणेश की पहचान उनके सख्त फैसलों और अनुशासनप्रिय दृष्टिकोण के लिए है। गोरखपुर में जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने 9 लेखपालों को सस्पेंड किया था, जो उनके तेज और बेबाक अंदाज को दर्शाता है। फाइलें लटकाने के बजाय वे तुरंत एक्शन लेने में विश्वास रखते हैं। इसी वजह से शासन ने उन्हें नोएडा जैसे हाई-प्रोफाइल शहर की कमान सौंपी है।

युवराज मेहता केस और भविष्य की चुनौतियां

नोएडा के सेक्टर 150 में हुई युवराज मेहता की मौत ने शहर को हिला दिया था और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े किए थे। अब कृष्णा करुणेश की जिम्मेदारी है कि वे:

शहर की सड़क सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाएं। जनता का भरोसा फिर से जीतें। नोएडा को एक स्मार्ट और सुरक्षित सिटी बनाने के लिए ठोस कदम उठाएं।

आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि वे अथॉरिटी के कामकाज में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए क्या नए बदलाव करते हैं।

Pakistan के Defense Minister Asif और नकली Pizza Hut का मसला

Related posts

Leave a Comment