
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपने घरेलू नेटवर्क में 717 स्लॉट्स खाली कर दिए हैं, DGCA के आदेश के तहत। यह कटौती Winter Schedule 2026 के दौरान लागू हुई है, ताकि दिसंबर में हुई उड़ान अव्यवस्था को रोका जा सके।
स्लॉट क्या होता है?
विमानों को एयरपोर्ट पर Landing और Take-off का निर्धारित समय मिलता है, जिसे स्लॉट कहा जाता है। DGCA ने स्पष्ट किया कि IndiGo के 717 स्लॉट्स अब खाली हैं और अन्य एयरलाइंस इन्हें आवेदन के जरिए ले सकती हैं।
कहाँ पड़ा सबसे ज्यादा असर?
इन स्लॉट्स का बड़ा हिस्सा Delhi, Mumbai, Chennai, Kolkata, Bangalore और Hyderabad जैसे मेट्रो हवाई अड्डों से जुड़ा है। खासकर Bangalore और Hyderabad में यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
Ministry की Action Plan
नागर विमानन मंत्रालय ने तुरंत अन्य एयरलाइंस से आवेदन मांगे ताकि यात्रियों को inconvenience कम हो। लेकिन ज्यादातर एयरलाइंस में नई नेटवर्क प्लानिंग और Red-Eye Flights की वजह से रुचि कम रही।

IndiGo पर जुर्माना और चेतावनी
DGCA ने 17 जनवरी 2026 को परिचालन खामियों के लिए IndiGo पर ₹22.20 करोड़ का जुर्माना लगाया और CEO Peter Elbers को चेतावनी दी। इसके साथ ही ₹50 करोड़ की बैंक गारंटी जमा करने का आदेश भी जारी किया गया।
यात्रियों के लिए क्या मायने रखता है?
अगले तीन महीने में कुछ मेट्रो शहरों की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। DGCA ने स्पष्ट किया कि कोई एयरलाइन existing route बंद करके नया स्लॉट नहीं ले सकती। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि अपनी उड़ानों का समय और status जांचें।
जब दरगाह पहनती है पीला रंग: बसंत पंचमी का सूफियाना जश्न
