
अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के महत्वाकांक्षी मून मिशन Artemis 2 को लॉन्च से ठीक पहले टाल दिया गया। NASA प्रमुख जैरेड इसाकमैन ने X (पूर्व में Twitter) पर जानकारी दी कि 6 मार्च की संभावित लॉन्च डेट तय की गई थी, लेकिन रूटीन ऑपरेशन के दौरान हीलियम फ्लो में रुकावट सामने आई।
हीलियम रॉकेट के फ्यूल टैंकों को प्रेशराइज करने और इंजन को पर्ज करने के लिए बेहद जरूरी गैस है। बिना इसके Launch Clearance मिलना असंभव है।
Problem क्या है?
तकनीकी टीम के मुताबिक गड़बड़ी फिल्टर, वाल्व या कनेक्शन प्लेट में हो सकती है। यही समस्या पहले Artemis 1 के दौरान भी देखी गई थी। अब रॉकेट को Vehicle Assembly Building (VAB) में वापस ले जाकर डिटेल जांच और रिपेयर किया जाएगा।
स्पेस साइंस में एक कहावत है “Delay is better than Disaster.”
Artemis 2 Mission Plan क्या था?
यह मिशन 50 साल बाद इंसानों को पृथ्वी की लो-अर्थ ऑर्बिट से बाहर चंद्रमा के पास भेजने वाला पहला प्रयास था। 10 दिन के इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री Orion स्पेसक्राफ्ट में बैठकर चंद्रमा के चारों ओर फ्लाईबाय करते और सुरक्षित धरती पर लौटते। यह मिशन 2026 में प्रस्तावित Artemis 3 की तैयारी का बड़ा टेस्ट था, जिसमें इंसान चांद की सतह पर उतरेंगे।

Selected Astronauts
- Reid Wiseman – Commander
- Victor Glover – Pilot (चंद्र मिशन पर जाने वाले पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री बनने वाले)
- Christina Koch – Mission Specialist (अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला का रिकॉर्ड)
- Jeremy Hansen – Mission Specialist (कनाडा के प्रतिनिधि)
Global Space Race: US vs China
चीन 2030 तक क्रूड लूनर मिशन का लक्ष्य रख रहा है। ऐसे में अमेरिका की स्पेस टाइमलाइन पर यह देरी रणनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। 1972 के Apollo 17 के बाद पहली बार इंसान चंद्रमा की दिशा में बढ़ने वाले थे।
Impact: Artemis 3 पर भी असर?
Artemis 2 की देरी का सीधा असर Artemis 3 पर पड़ सकता है। NASA फिलहाल “Safety First” मोड में है। जब तक Space Launch System पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं हो जाता, नई लॉन्च डेट घोषित होना मुश्किल है।
“Moon Waits, Science Tests”
चांद वहीं है, लेकिन रॉकेट को अभी Grounded रहना होगा। स्पेस मिशन में रोमांच से ज्यादा अहमियत Reliability की होती है। क्योंकि यहां गलती का मतलब Retry नहीं, Risk होता है।
अजित पवार विमान हादसे पर बेटे का हमला: एविएशन मंत्री से इस्तीफे की मांग
