शराब पार्टी में नेता जी की मस्ती! वायरल वीडियो ने उड़ा दी सपा की नींद

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहा है। सपा नेता राम सागर उर्फ मुखिया यादव, पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष, एक युवती के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते दिख रहे हैं। युवती शराब की बोतल हाथ में लिए नेता जी की गोद में बैठी नजर आ रही है।

PM Kisan Yojana 20th Installment June 2025: 2000 रुपये का फायदा

वीडियो करीब ढाई मिनट का है और कमरे में कुछ और लोग भी दिख रहे हैं, जिनमें कुछ सपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। माहौल किसी शराब पार्टी और डांस पार्टी जैसा लग रहा है, जिसमें नेता जी का मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने लिया मामला संज्ञान, दर्ज हुई रिपोर्ट!

वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने मेजा थाने को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। फिलहाल जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नेता जी बोले – फर्जी है वीडियो, साजिश रची गई है!

राम सागर उर्फ मुखिया यादव ने वीडियो को फर्जी बताते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के ही एक विधायक ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। यादव ने कहा कि वे इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगे और सच्चाई सामने लाएंगे।

क्या वायरल वीडियो से सपा की राजनीति में मचेगा भूचाल?

ऐसे वायरल वीडियो अक्सर सिर्फ नेता जी की साख पर ही नहीं, बल्कि पूरी पार्टी पर भी असर डालते हैं। ऐसे में प्रयागराज का यह वीडियो पार्टी के लिए एक और सिरदर्द साबित हो सकता है।

IIT Online Courses 2025: बिना JEE के पाएं टेक्नोलॉजी की डिग्री

Related posts