
क्या आपने कभी ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर बने ‘X’ के निशान पर गौर किया है? अगर नहीं, तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह निशान सिर्फ एक सजावट नहीं, बल्कि रेलवे सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है! आइए जानते हैं क्यों हर ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर यह विशेष निशान होता है और इसके पीछे की दिलचस्प वजह क्या है?
लिफ्ट में आइना क्यों होता है? ये दिलचस्प वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे!
‘X’ निशान का असली कारण
हम सभी ट्रेन में सफर करते हैं, लेकिन कभी गौर किया है कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर एक सफेद या पीले रंग का ‘X’ का निशान क्यों होता है?
दरअसल, यह निशान यह बताने का काम करता है कि यह ट्रेन का आखिरी डिब्बा है! इसके अलावा, ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर एक ‘LV’ (Last Vehicle) बोर्ड भी लगा होता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि ट्रेन का यह डिब्बा सबसे आखिरी है। इससे रेल कर्मचारियों को ट्रेन के पूर्णता की जानकारी मिलती है और कोई समस्या होने पर सही समय पर कार्रवाई की जाती है।
बिना निशान के क्या हो सकता है?
अगर इस ‘X’ के निशान या ‘LV’ बोर्ड का कहीं गायब हो जाना, तो यह संदेहास्पद स्थिति उत्पन्न करता है। इसका मतलब हो सकता है कि कुछ डिब्बे छूट गए हैं या वे अलग हो गए हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत रेल कर्मचारी इसकी जांच करते हैं और उचित कदम उठाते हैं।
लाल ब्लींकिंग लाइट: सुरक्षा का साथी!
आपने नोटिस किया है कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर एक लाल रंग की ब्लींकिंग लाइट होती है? यह लाइट खास तौर पर कम दृश्यता या खराब मौसम में महत्वपूर्ण होती है। यह लाइट रेलवे कर्मचारियों को बताती है कि ट्रेन उस विशेष ट्रैक खंड से सुरक्षित रूप से गुजर चुकी है और साथ ही यह पीछे आ रही किसी ट्रेन को यह संकेत देती है कि आगे एक ट्रेन मौजूद है, जिससे संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
अब आप समझ गए होंगे कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर ‘X’ के निशान का क्या महत्व है। यह सुरक्षा, रेल संचालन और सही ट्रैक पर मार्गदर्शन के लिए बेहद आवश्यक है। अगली बार जब आप ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर यह निशान देखें, तो समझ जाइए कि यह आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है!
वाई-फाई की तगड़ी रफ्तार चाहिए? तो अपनाइए ये 5 देसी जुगाड़ — बिना एक्स्ट्रा खर्च!