राशिफल: जानिए 4 जुलाई को कौन चमकेगा और कौन रहेगा संभलकर?

पंचांग के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष राशि – सहयोग और रोमांच का दिन

आज आपको विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेमपूर्ण समय बितेगा। कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में जा सकता है।

लकी टिप: गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं
भाग्य: 88%

वृषभ राशि – ज़िम्मेदारी बढ़ेगी, ध्यान रखें वाणी पर

कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अनावश्यक खर्चों से सावधान रहें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी, पर बोलचाल में संयम ज़रूरी है।

लकी टिप: शिवलिंग का शहद से अभिषेक करें
भाग्य: 83%

मिथुन राशि – रुका हुआ धन मिलेगा, खुशी दोगुनी होगी

रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। सरकारी कामों में सफलता संभव।

लकी टिप: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं
भाग्य: 86%

कर्क राशि – टालमटोल से बचें, फोकस बनाए रखें

आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन ग़लत फैसले से बचें। क्रोध और जल्दबाज़ी हानिकारक हो सकते हैं।

लकी टिप: गायत्री चालीसा का पाठ करें
भाग्य: 83%

सिंह राशि – अवसर की बारिश, नौकरी में बढ़ेगा चांस

नई जॉब या प्रमोशन की संभावनाएं हैं। व्यापारियों के लिए नई डील लाभदायक होगी। विरोधियों की चालें असफल रहेंगी।

लकी टिप: श्रीसूक्त का पाठ करें
भाग्य: 87%

कन्या राशि – फोकस करें, भटकाव से बचें

एक साथ कई काम करने से बचें। शिक्षा में ध्यान केंद्रित करें और किसी की बातों में आकर निर्णय न लें।

लकी टिप: गाय को गुड़ खिलाएं
भाग्य: 76%

तुला राशि – संबंधों में सामंजस्य ज़रूरी

व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाना जरूरी है। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।

लकी टिप: तुलसी को जल और दूध अर्पित करें
भाग्य: 90%

वृश्चिक राशि – पद, प्रतिष्ठा और लाभ का योग

आर्थिक लाभ और प्रमोशन की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, लेकिन जोखिम से बचें।

लकी टिप: अन्न का दान करें
भाग्य: 83%

धनु राशि – प्रॉपर्टी और बिजनेस में लाभ

आकस्मिक धन लाभ और संपत्ति संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है। दिखावे से बचें।

लकी टिप: गाय को चारा खिलाएं
भाग्य: 87%

मकर राशि – इच्छाएं होंगी पूरी, परिवार से सहयोग

बच्चों से खुशी मिलेगी, पुराना कर्ज लौट सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।

लकी टिप: श्रीसूक्त का पाठ करें
भाग्य: 84%

कुंभ राशि – नया अवसर दस्तक देगा

जॉब में नए मौके मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी।

लकी टिप: ओम् रां राहवे नमः मंत्र का जाप करें
भाग्य: 88%

मीन राशि – खर्च बढ़ेगा, पर दिल से मिलेंगे रिश्ते

पेंडिंग बिल चुकाना पड़ सकता है, लेकिन पारिवारिक खुशी मिलेगी। कोई पुराना दोस्त मिल सकता है।

लकी टिप: श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री अर्पित करें
भाग्य: 85%

Related posts

Leave a Comment