जस्टिस Yashwant Varma ने दिया इस्तीफा, न्यायपालिका पर उठे बड़े सवाल

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

आग सिर्फ घर में नहीं लगी थी…सवालों में भी धधक उठी थी। और जब राख हटाई गई…तो सिर्फ दीवारें नहीं, सिस्टम भी काला दिखा। जस्टिस Yashwant Varma ने अपने पद से इस्तीफा देकर एक बड़ा सियासी और न्यायिक भूचाल खड़ा कर दिया है। इस्तीफा सीधे राष्ट्रपति Droupadi Murmu को भेजा गया। टाइमिंग ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया। जब जज ही कटघरे में हो… तो फैसले कौन देगा?

कैश कांड: आग में छुपी कहानी

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब उनके दिल्ली स्थित आवास में आग लग गई। जांच के दौरान ₹500 के जले हुए नोटों के बंडल बरामद हुए। यहीं से शुरू हुआ सवालों का तूफान। नोट जले जरूर… लेकिन भरोसा भी राख हो गया।

ट्रांसफर, लेकिन राहत नहीं

विवाद बढ़ने के बाद Delhi High Court से Allahabad High Court में ट्रांसफर लेकिन… उन्हें न्यायिक कार्य करने की अनुमति नहीं दी गई। कुर्सी मिली… लेकिन अधिकार छिन गए।

न्यायपालिका पर उठते सवाल

यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहा न्यायपालिका की पारदर्शिता पर सवाल। सिस्टम की जवाबदेही पर बहस। आम जनता के मन में एक ही सवाल क्या न्याय देने वाला सिस्टम खुद जांच से परे है? जब मंदिर में ही दरार दिखे… तो आस्था हिल जाती है।

लखनऊ सामूहिक दुष्कर्म: आशियाना की वो रात जिसने रूह कंपा दी

Related posts

Leave a Comment