
गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई में ISIS से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, ये तीनों आतंकी गुजरात में हथियार एक्सचेंज करने आए थे और उनका इरादा था कि देशभर में आतंकी हमलों को अंजाम दिया जाए।
ATS की एक साल की निगरानी, नेटवर्क का पर्दाफाश
गुजरात ATS पिछले करीब एक साल से इन संदिग्धों की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए थी। गिरफ्तार तीनों आतंकियों में से दो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के और एक हैदराबाद का रहने वाला है। तीनों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है और ये सभी पूरी तरह ट्रेंड (trained) आतंकी बताए जा रहे हैं।
पूछताछ से खुलेंगे कई राज
ATS टीम अब तीनों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क, संपर्क और आतंकी योजनाओं की पूरी डिटेल सामने लाई जा सके।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये लोग देश के कई राज्यों में हमले की प्लानिंग में जुटे थे।

देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी राहत
यह गिरफ्तारी भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। “ATS ने समय रहते गेम पकड़ लिया, वरना मैदान में आतंकी गोल दाग देते।”
पीएम मोदी का हमला: “बिहार में अब रंगदार नहीं, इंजीनियर बनेंगे बच्चे!”
