प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया

अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सदर सर्किल के विभिन्न थानों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री सिमरन सिंह द्वारा सदर सर्किल के विभिन्न थानों में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

इस दौरान संबंधित थाना पुलिस द्वारा विसर्जन स्थलों एवं शोभायात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबंध किए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर सतर्कता बरतते हुए विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

Related posts