Goa Nightclub Fire: अजय गुप्ता गिरफ्तार, लूथरा ब्रदर्स Phuket कैसे पहुंचे?

भोजराज नावानी
भोजराज नावानी

गोवा के Birch by Romeo Lane नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हुई थी। देश भर में हड़कंप मचाने वाले इस मामले में अब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है—क्लब के को-ऑनर अजय गुप्ता दिल्ली से गिरफ्तार

अजय गुप्ता उस समय अस्पताल में “कमर दर्द” का इलाज करा रहे थे। (भारतीय अपराधियों को कमर दर्द और चेस्ट पेन हमेशा सही टाइम पर क्यों होता है—कोई रिसर्च करे!)

“मैं तो सिर्फ Sleeping Partner हूं” —अजय गुप्ता

गिरफ्तारी के बाद अजय गुप्ता ने वही पुराना, क्लासिक Bollywood Script वाला डायलॉग मारा— “मैं तो सिर्फ sleeping partner हूं… मुझे कुछ नहीं पता।”

Sleeping partner मतलब—पैसे आपके, काम दूसरों का, और मुसीबत आए तो नींद पकड़ ले। लेकिन पुलिस को शक है कि नींद से ज़्यादा जाग कर काम हुआ है—वह भी काफी अंदर तक।

Underworld Trend या Undercover Role?

एजेंसियां अब लूथरा ब्रदर्स और अजय गुप्ता के financial transactions और संभावित अंडरवर्ल्ड लिंक की जांच कर रही हैं। दिल्ली के जाने-माने बिल्डर अमित गुप्ता (जो 2022 में मारे गए थे) के भाई होने के नाते, बैकग्राउंड पहले से ही जांच के दायरे में था।

Romeo Lane Group के कई आउटलेट्स में गुप्ता बैकएंड ऑपरेशंस संभालते थे, जबकि बड़े फैसलों पर नियंत्रण लूथरा ब्रदर्स के पास था।

सबसे बड़ा सवाल: लूथरा ब्रदर्स Phuket कैसे पहुंचे?

यहाँ स्टोरी में आता है असली ‘Desi Mystery’… जब पूरा देश फ्लाइट टिकट के लिए धक्के खा रहा था। एयरपोर्ट भीड़ से भरे पड़े थे। और टिकटों के दाम ऊँची उड़ान भर रहे थे। तभी लूथरा ब्रदर्स आराम से Phuket कैसे निकल गए?

क्या सच में सिर्फ टिकट मिल गई? या फिर किसी “White-Collar Airways” की फर्स्ट-क्लास सीट मिली? लोग पूछ रहे हैं— “भाई, हम तो Goa की टिकट नहीं ले पाए, ये Phuket कैसे उड़ गए?”

पुलिस भी इसी दिशा में जांच कर रही है—क्या किसी सफेदपोश नेता/बिजनेसमैन/इनफ्लुएंसर ने उनकी मदद की?

Luthra Brothers ने Rohini Court में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

सौरभ और गौरव लूथरा, जो घटना के बाद भारत से निकलकर Phuket चले गए, अब Rohini Court में anticipatory bail मांग रहे हैं।

कहानी और रोचक होती जा रही है। भाग कर Phuket जाना, जमानत मांगना— इसे कहते हैं “Legal Tourism”

Club पर चला Bulldozer—Case में Fast Forward Action

Romeo Lane का गोवा स्थित क्लब प्रशासन ने तुरंत ध्वस्त कर दिया। एक तरह से— “जो जला, वो गला—अब बचा ही क्या?”

लेकिन असली जांच अब शुरू हुई है—कागजों में, खातों में और उड़ानों में।

सवाल वही—नियम सबके लिए एक जैसे हैं या नहीं?

सामान्य लोग टिकट बुकिंग वेबसाइट पर ‘Refresh-Refresh’ करते रह जाते हैं… और कुछ लोग “कभी भी–कहीं भी” उड़ जाते हैं। अब पुलिस की जांच बताएगी कि यह Phuket वाली फ्लाइट किसकी मदद से उड़ी? कैसे बुक हुई? और किसके इशारे पर रास्ता साफ किया गया।

UPSC वाले तैयार रहें! 2025 के करंट अफेयर्स का असली मास्टर की!

Related posts

Leave a Comment