नन्हे सितारों ने मंच पर दिखाया हुनर, होर्नर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

लखनऊ: महानगर एक्सटेंशन स्थित होर्नर कॉलेज के प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी विभाग का वार्षिक समारोह शनिवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य, नाटक, कविता और फैशन शो जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के आत्मविश्वास और शानदार मंच प्रदर्शन ने अभिभावकों एवं अतिथियों को खूब प्रभावित किया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. माननी श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। वह मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष, काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल की निदेशक और इंस्टीट्यूट ऑफ वुमेन एंड जेंडर स्टडीज की समन्वयक हैं। उनकी उपस्थिति में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

नृत्य और नाटक ने बांधा समां

समारोह में ‘Secular Vibes’ प्रस्तुति के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द, प्रेम और एकता का संदेश दिया गया। वहीं, प्रसिद्ध कहानी पर आधारित ‘The Wizard of Oz’ नाटक के मंचन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। भारतीय और पाश्चात्य नृत्य शैलियों के संगम ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

प्रधानाचार्या ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. माला मेहरा ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। अभिभावकों ने भी बच्चों की मेहनत और अनुशासन की प्रशंसा की।

Related posts