9वीं मंजिल से कूदीं 3 सगी नाबालिग बहनें, Online Gaming Angle की जांच

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। भारत सिटी सोसाइटी के B-1 टॉवर, फ्लैट नंबर 907 में रहने वाली तीन सगी नाबालिग बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना रात करीब 2 बजे की है। सोसाइटी परिसर में जब लोगों ने खून से लथपथ शव देखे, तो हड़कंप मच गया।

तीनों बहनें कौन थीं?

पुलिस और परिजनों के अनुसार मृतक बहनें थीं निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष), पाखी (12 वर्ष)  तीनों बहनें एक-दूसरे से बेहद जुड़ी हुई थीं।
खाना, स्कूल, नहाना, सोना — सब कुछ साथ, और दुर्भाग्य से जान देने का फैसला भी साथ

Online Gaming Angle: ‘Korea Lover Game’ की लत?

परिजनों का कहना है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप — “Korea Lover Game” खेलती थीं। पिता चेतन कुमार के मुताबिक कोरोना काल में मोबाइल गेमिंग की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे यह target-based gaming addiction में बदल गई। कई बार गेम खेलने के लिए स्कूल भी बंक किया।

हालांकि, अब तक आत्महत्या का ठोस कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

टीला मोड़ थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया। मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए। मोबाइल फोन, ऐप्स और डिजिटल एक्टिविटी की जांच। पुलिस का कहना है, “हर एंगल से जांच की जा रही है, किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाज़ी होगी।”

सवाल जो पूरे समाज को झकझोरते हैं

क्या ऑनलाइन गेमिंग बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही है? क्या parents और schools के पास early warning signs पहचानने की training है? क्या बच्चों के digital consumption पर कोई real monitoring है?

यह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के लिए wake-up call है।

Mental Health Experts क्या कहते हैं?

विशेषज्ञ मानते हैं कि “Minor age + online target games + isolation = high risk combination” ऐसे मामलों में बच्चों का behavioral change सबसे बड़ा संकेत होता है।

गाजियाबाद की यह घटना सिर्फ एक क्राइम न्यूज नहीं, बल्कि डिजिटल युग में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।

तीन मासूम जिंदगियां चली गईं अब जिम्मेदारी सिस्टम, समाज और परिवारों की है कि अगली ऐसी खबर न बने।

बजट आया, यूपी चमका! Action भी, Announcement भी

Related posts

Leave a Comment