UP Police Constable Exam 2026: बड़ी अपडेट, अब सिर्फ तैयारी बोलेगी

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

अगर आपने UP Police Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन किया है, तो अब टाइम टेबल हाथ में है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह अपडेट उन लाखों युवाओं के लिए अहम है, जो वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं।

UP Police Constable Exam Date 2026

परीक्षा का आयोजन 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अलग-अलग शिफ्ट्स में होगी।

ध्यान दें, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 को बंद हो चुकी है। अब पूरा फोकस सिर्फ Revision + Mock Test पर होना चाहिए।

Exam Schedule कैसे चेक करें?

UP Police का शेड्यूल देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें। UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “Constable Exam Date 2026” लिंक खोलें। PDF नोटिस डाउनलोड करें। अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट चेक करें।

PDF को मोबाइल में सेव कर लें, एडमिट कार्ड के समय काम आएगा।

Vacancy Detail: कुल 32,679 पद

इस भर्ती अभियान में बंपर वैकेंसी निकली हैं-

  • Constable Civil Police – 10,469 पद
  • Constable PAC – 15,131 पद
  • Special Security Force – 1,341 पद
  • Women Battalion – 2,282 पद
  • Mounted Police – 71 पद
  • Jail Warder (Male) – 3,279 पद

“इतनी वैकेंसी है कि मेहनत कर ली तो सीट खुद ढूंढ लेगी आपको।”

UP Police Constable Salary 2026

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा- Pay Level–3, ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह साथ में DA, HRA, मेडिकल और पेंशन बेनिफिट्स यानी नौकरी सिर्फ सम्मान नहीं, financial security भी है।

Selection Process: कैसे होगा चयन?

UP Police Constable चयन प्रक्रिया साफ और स्ट्रिक्ट है Written एग्जाम, Objective Type पेपर, कुल अंक: 300

Subjects:

  1. General Knowledge
  2. General Hindi
  3. Numerical & Mental Ability
  4. Mental Intelligence & Logical Reasoning

Interview नहीं, लेकिन आगे Physical टेस्ट और Document Verification अहम रोल निभाते हैं।

Preparation का Real Talk

अब टाइम कम है, तो स्ट्रैटेजी जरूरी है रोज़ Mock टेस्ट, GK में UP-specific सवाल। Hindi में grammar + comprehension, Maths में speed और accuracy.

याद रखें “Selection luck से नहीं, consistency से होता है।”

Budget Highlights: 7 हाईस्पीड रेल, आयुर्वेद AIIMS, टैक्स स्लैब जस का तस

Related posts

Leave a Comment