
“हर हरा झंडा पाकिस्तान का नहीं होता और हर चाँद-तारे वाला झंडा किसी राष्ट्र का नहीं होता।”
सोशल मीडिया की जल्दी में लोग जोश में होश खो बैठते हैं। आज जान लीजिए कि पाकिस्तानी राष्ट्रीय झंडा और इस्लामिक धार्मिक झंडा दोनों अलग-अलग चीजें हैं।
अगर आप शराब नहीं पीते, तब भी लिवर खतरे में हो सकता है!
पाकिस्तानी झंडा: एक देश का प्रतीक
-
यह 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के साथ अपनाया गया।
-
हरा हिस्सा मुस्लिम बहुलता दर्शाता है।
-
सफेद पट्टी अल्पसंख्यकों के अधिकारों का प्रतीक मानी जाती है (हालाँकि असलियत में? छोड़िए वो अलग मुद्दा है)।
-
झंडे पर चाँद और तारा इस्लाम के प्रतीक हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल झंडे की धार्मिक छवि के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक पहचान के लिए हुआ।
मतलब: ये एक देश का झंडा है, न कि किसी धर्म का।
इस्लामिक झंडा: धार्मिक नहीं, सांस्कृतिक प्रतीक
-
इस्लाम में कोई आधिकारिक झंडा नहीं है जिसे “इस्लाम का झंडा” कहा जा सके।
-
हरा रंग हाँ, कई इस्लामी परंपराओं में पवित्र माना गया है – यह स्वर्ग का प्रतीक है।
-
कई मुस्लिम संगठनों या त्योहारों में हरा झंडा, काले झंडे, या लाल झंडे भी देखने को मिलते हैं – जो इस्लामी परंपराओं से प्रेरित होते हैं।
-
अक्सर झंडों पर लिखा होता है “लाइलाहा इल्लल्लाह” (अल्लाह के सिवा कोई पूज्य नहीं) – लेकिन ये झंडा किसी राष्ट्र का नहीं बल्कि आस्था का प्रतिनिधित्व करता है।
मतलब: इस्लामिक झंडा कोई सरकारी या वैश्विक तौर पर मान्यता प्राप्त झंडा नहीं है।
सोशल मीडिया वालों के लिए सटीक उदाहरण:
पाकिस्तानी झंडा = पासपोर्ट और फौज वाला झंडा
इस्लामिक झंडा = जुलूस, त्यौहार या धार्मिक आयोजनों में दिखने वाला झंडा
पाकिस्तानी झंडा लहराओगे तो सवाल उठेंगे, इस्लामिक झंडा दिखे तो संदर्भ देखना ज़रूरी है।
क्यों ज़रूरी है ये फर्क जानना?
-
कई बार धार्मिक आयोजनों में हरा झंडा लहरता है, जिसे कुछ लोग “पाकिस्तान समर्थक” समझ लेते हैं – जबकि वो धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक होता है।
-
दूसरी ओर, कुछ लोग पाकिस्तानी झंडे को “धर्म का प्रतिनिधि” बताकर भ्रम फैलाते हैं – जो कि पूरी तरह ग़लत है।
फर्क जानिए, विवाद नहीं फैलाइए
हर बार “हरा झंडा देखा = पाकिस्तान!” ऐसा सोचना जानकारी की कमी और समाज में गलतफहमी का कारण बनता है।
“हर धर्म के प्रतीक होते हैं, लेकिन हर प्रतीक किसी देश का झंडा नहीं होता।”
माँ सिर्फ़ शब्द नहीं, पूरी कायनात है – मदर्स डे पर एक भावनात्मक सलाम