झांसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना सीपरी बाजार पर हत्या से संबंधित पंजीकृत मु0अ0सं0 470/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1. कमल पुत्र लक्ष्मण निवासी खोड़न थाना सीपरी बाजार, झाँसी उम्र करीब 24 वर्ष को 05 घण्टे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के दौरान झाँसी एम्पायर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान अभियुक्त कमल उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सीपरी बाजार पर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सोनू रायकवार पुत्र भगवान दास द्वारा थाना सीपरी बाजार पर प्रार्थना-पत्र देते हुए अवगत कराया कि समय करीब 15.00 बजे जब उसका भाई मोनू रायकवार घर आया तो उसने देखा कि सकी भतीजी चंचल उम्र करीब 19 वर्ष मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़ी हुई है और रास्ते में कमल रायकवार पुत्र लक्ष्मण हाथ में तमंचा लेकर जाते हुए मिला जो मुझसे यह कर भाग गया कि जाओ अपनी भतीजी को देखो मैनें उसे गोली मार दी है।
सूचना पर थाना सीपरी बाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर मृतका के शव को कब्जे में लिया गया। मृतका के पिता से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मृतका के पिता सोनू द्वारा बताया गया कि एक युवक उनकी पुत्री से प्रेम करता था तथा परिजनों द्वारा शादी अन्यत्र तय किए जाने से नाराज था। मृतका के पिता को आशंका है कि उक्त युवक दीवार के सहारे पिछले रास्ते से घर में घुसा और युवती की गोली मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गया।
