CM Yogi बोले– 4 करोड़ वोटर गायब! 2027 की लड़ाई बूथ से जीती जाएगी

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का मंच अचानक political war room में बदल गया, जब मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कार्यकर्ताओं को सीधे-सीधे ground reality का आईना दिखा दिया। Message साफ था— चुनाव भाषणों से नहीं, voter list से जीते जाते हैं।

25 करोड़ की आबादी, वोटर सिर्फ 12 करोड़? Maths कुछ गड़बड़ है!

CM योगी ने आंकड़ों के साथ ऐसा सवाल उठाया कि पूरा सिस्टम uncomfortable हो गया।
उन्होंने बताया—

  • Uttar Pradesh population ≈ 25 crore
  • 18+ eligible voters ≈ 16 crore
  • SIR process के बाद नाम बचे ≈ 12 crore
  • 2025 voter list में थे ≈ 15.44 crore

यानि साफ शब्दों में— 4 करोड़ वोटर लापता हैं, और irony यह कि संख्या बढ़नी चाहिए थी, घट गई।

“ये विरोधी वोट नहीं हैं, ये हमारे वोट हैं!”

योगी ने सबसे बड़ा राजनीतिक punchline यहीं दिया। उन्होंने कहा— “इन missing voters में से 85–90% BJP के potential voters हैं।”

मतलब नुकसान सिर्फ आंकड़ों का नहीं, political future का भी है। और यही वजह है कि CM ने इसे casual issue मानने से इनकार कर दिया।

Form नहीं पहुंचे या सिस्टम सो रहा था?

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि समस्या चार तरह की है—

  • कई घरों तक voter form पहुंचे ही नहीं
  • कुछ नाम गलती से delete कर दिए गए
  • कई voter shift हो चुके, पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं
  • नाम एक जिले में, वोट दूसरे जिले में

सटायर यही है— देश डिजिटल हो गया, लेकिन voter अभी भी कागजों में भटक रहा है।

“अब सिर्फ 12 दिन हैं, Excuse का टाइम खत्म”

योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को deadline mode में डाल दिया। उन्होंने कहा— “हर बूथ पर 200–250 घर होते हैं, इतना बड़ा काम नहीं है कि डर जाओ।”

Draft voter list मिल चुकी है, shifted voters की list भी मौजूद है— अब सवाल सिर्फ intention vs laziness का है।

जब वोटर लिस्ट बनी Comedy Script

CM योगी ने कुछ ऐसे examples गिनाए जो serious होने के बावजूद satire लगते हैं—

  • Bangladesh के नागरिक voter list में
  • 20 साल का बेटा, पिता-दादा दोनों 30-30 साल!
  • गांव Assam में, वोट Sambhal में

यह सुनकर संदेश साफ था— अगर अब भी alert नहीं हुए, तो लोकतंत्र troll बन जाएगा।

“छूटे वोटर जोड़ो, 75% चुनाव जीत लो”

योगी का चुनावी formula बेहद simple लेकिन sharp था— “अगर voter list सही हो गई, तो चुनाव की 75% मेहनत पहले ही पूरी।”

इसके बाद कार्यकर्ताओं का असली काम होगा— BJP सरकार के development work को लोगों तक पहुंचाना।

SP पर तंज: “अंधेरे में डकैती होती है”

CM योगी ने Samajwadi Party पर कटाक्ष करते हुए कहा—

  • 2017 से पहले बिजली खराब
  • अंधेरे के आदी लोग सत्ता में
  • आज UP— दंगामुक्त, investment friendly

उन्होंने गिनाया—
देश के 55% expressways
revenue surplus state
8.75 लाख सरकारी नौकरियां
1.5 करोड़ युवाओं को रोजगार

New Captain, Old Battle: पंकज चौधरी की एंट्री

नए प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary की तारीफ करते हुए योगी बोले— “Opposition में जीत की ताकत नहीं, लेकिन साजिश की capacity अभी बाकी है।”

यानी मुकाबला सीधा है, पर complacency सबसे बड़ा दुश्मन

“अब रामभक्त पर सवाल नहीं उठता”

योगी ने भावनात्मक लेकिन strategic note पर बात खत्म की—

  • Ayodhya में Ram Mandir साकार
  • Vindhyachal, Naimisharanya, Buddhist circuit का विकास
  • Mathura-Vrindavan, Barsana का transformation

Message clear था— Faith और Development अब एक ही लाइन में खड़े हैं।

यह भाषण सिर्फ भाषण नहीं था— यह 2027 UP Election का blueprint था, जहां hero कोई नेता नहीं, बल्कि booth level worker है। और villain? गलत voter list। 

केरल में NDA चमका! PM मोदी बोले—अब विकल्प सिर्फ NDA

Related posts

Leave a Comment