3 मार्च को लाल होगा चांद! आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण?

अजमल शाह
अजमल शाह

धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से चंद्र ग्रहण हमेशा चर्चा का विषय रहता है। इस बार 3 मार्च 2026 को, होलिका दहन के दिन, सिंह राशि में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

Drik Panchang के अनुसार भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 3:20 PM से 6:47 PM तक रहेगा।

सूतक काल: सुबह 9:39 AM से 6:46 PM तक प्रभावी रहेगा।

धार्मिक मान्यताओं में जहां सूतक के दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्यों से परहेज की सलाह दी जाती है, वहीं खगोल विज्ञान इसे पृथ्वी की छाया का स्वाभाविक परिणाम मानता है।

क्यों लाल हो जाएगा चांद?

चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। जब पृथ्वी की छाया पूरी तरह चंद्रमा पर पड़ती है, तो वह तांबे या लाल रंग का दिखाई देता है।

इसे आम भाषा में “ब्लड मून” भी कहा जाता है।

ज्योतिष कहता है कुछ राशियों पर इसका असर गहरा होगा। विज्ञान कहता है यह बस एक शानदार खगोलीय दृश्य है। और सोशल मीडिया कहता है “आज फोटो जरूर डालना!”

India City Wise Lunar Eclipse Timing

नीचे दी गई सूची के अनुसार 3 मार्च को अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण इन समयों पर दिखाई देगा:

  1. दिल्ली – शाम 6:22
  2. लखनऊ – शाम 6:02
  3. पटना – शाम 5:44
  4. कोलकाता – शाम 5:32
  5. भुवनेश्वर – शाम 5:54
  6. गुवाहाटी – शाम 5:27
  7. इम्फाल – शाम 5:18
  8. कोहिमा – शाम 5:17
  9. ईटानगर – शाम 5:07
  10. भोपाल – शाम 6:21
  11. मुंबई – शाम 6:42
  12. पुणे – शाम 6:45
  13. इंदौर – शाम 6:35
  14. चेन्नई – शाम 6:18
  15. बेंगलुरु – शाम 6:28
  16. हैदराबाद – शाम 6:26
  17. कानपुर – शाम 6:14
  18. वाराणसी – शाम 6:04
  19. चंडीगढ़ – शाम 6:27
  20. नोएडा – शाम 6:26
  21. शिलांग – शाम 5:27

पूर्वोत्तर राज्यों में यह अपेक्षाकृत पहले दिखाई देगा, जबकि पश्चिमी भारत में सूर्यास्त के करीब दृश्य संभव होगा।

भारत के अलावा कहां दिखेगा ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगा।

संभावित दृश्यता वाले प्रमुख स्थान:

  1. Tokyo
  2. Beijing (कुछ हिस्सों में)
  3. Sydney
  4. Melbourne
  5. Los Angeles
  6. New York
  7. Toronto
  8. Washington DC
  9. San Francisco
  10. Lima

इसके अलावा पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, उत्तर अमेरिका के अधिकांश भाग और दक्षिण अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में भी यह दिखाई देगा।

ज्योतिष बनाम विज्ञान: किसकी सुने?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कुछ राशियों पर इसका प्रभाव कई दिनों तक रह सकता है, जबकि कुछ लोग इससे अप्रभावित भी रहते हैं। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह एक सुरक्षित और सामान्य खगोलीय घटना है, जिसे बिना किसी विशेष उपकरण के देखा जा सकता है।

“किसी के लिए ग्रहों की चाल बदलेगी, किसी के लिए सिर्फ मोबाइल वॉलपेपर।”

3 मार्च 2026 का चंद्र ग्रहण धार्मिक, ज्योतिषीय और वैज्ञानिक तीनों नजरियों से महत्वपूर्ण रहेगा।

अगर आपके शहर में दृश्यता है, तो समय नोट कर लीजिए। बाकी, ग्रहण से ज्यादा ट्रेंड शायद उसकी रील्स का होगा।

NCERT की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ अध्याय पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Related posts

Leave a Comment