
आपने CCTV लगाया था घर की सुरक्षा के लिए…लेकिन क्या पता था— वही कैमरा आपकी हर हरकत किसी और देश में LIVE दिखा रहा है? यह कहानी सिर्फ टेक्नोलॉजी की नहीं… ट्रस्ट के टूटने की है। सरकार ने जब फाइल खोली, तो अंदर सिर्फ डेटा नहीं…देश की सुरक्षा का खतरा निकला।
“सस्ता कैमरा… महंगी गलती”
भारत के बाजार में सस्ते CCTV का flood— और उसी flood में छुपा था data leak का silent weapon। जांच एजेंसियों ने पाया हजारों IP cameras इंटरनेट से खुले Default passwords = “admin/admin”, Firmware outdated Result? Hacker के लिए open invitation
“चीन कनेक्शन: कैमरे या Trojan Horse?”
सबसे बड़ा सवाल क्या ये सिर्फ कैमरे थे… या digital जासूस?
- Cheap Chinese devices
- Remote access enabled
- Hidden backdoor possibility
सरकार का साफ मैसेज “No backdoor, no business”
“डेटा चोरी नहीं… डिजिटल जासूसी”
यह मामला अब सिर्फ privacy का नहीं— National Security का है कल्पना करो Army area के पास कैमरा, Office surveillance, घर की दिनचर्या सब कुछ leak हो सकता है।
“सरकार का वार: अब हर कैमरा कटघरे में”
नए नियम = Full Audit Mode ON
क्या बदला?
- हर CCTV mandatory certification
- Hardware + Software disclosure
- Source code तक जांच
- Govt-approved labs testing
बिना clearance = market से OUT
IT Expert का बड़ा खुलासा
आईटी एक्सपर्ट Pulkit Awasthi कहते हैं:

“भारत में CCTV surveillance तेजी से बढ़ा, लेकिन security awareness उतनी तेजी से नहीं बढ़ी। यही gap hackers का सबसे बड़ा हथियार बना। Default password, unsecured cloud access और outdated firmware ने इन devices को open door बना दिया। अब सरकार का certification model जरूरी है, क्योंकि इससे पहली बार hardware-level scrutiny होगी। यह सिर्फ एक policy change नहीं—digital sovereignty का statement है। अगर हमने अभी control नहीं लिया, तो future में पूरा surveillance infrastructure compromise हो सकता है।”
“कैमरा देख रहा है… या देखवा रहा है?”
पहले लोग कहते थे “CCTV लगा है, safe हैं” लोग पूछ रहे हैं “CCTV लगा है… safe हैं या exposed?”
इंडस्ट्री का रिएक्शन: “डर भी, समर्थन भी”
बड़ी कंपनियां अब सरकार के साथ हैं:
- Trust बढ़ेगा
- Market साफ होगा
- Fake imports खत्म होंगे
Survival रूल Secure बनो… या बंद हो जाओ
“आपके घर का CCTV—आपके खिलाफ सबूत?”
सच कड़वा है: Technology neutral होती है, Risk user awareness से बनता है। Immediate Action:
- Password बदलो
- Firmware update करो
- Unknown cloud access बंद करो
“डर नहीं… समझ जरूरी है”
यह panic की खबर नहीं… जागने का मौका है। आपका घर… आपकी privacy… आपकी जिम्मेदारी। जो कैमरा आपकी रक्षा कर रहा था… वही आपकी कमजोरी बन सकता है—अगर आप alert नहीं हैं।
“मीटर वही, झटका नया: 1 अप्रैल से बिजली बिल देगा ‘करंट’ वाला सरप्राइज!”
